फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   cbse students Can not change 10th 12th subjects after July 15

CBSE के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 10वीं, 12वीं में 15 जुलाई के बाद नहीं बदल सकेंगे विषय

Fri, 10 May 2019 08:56 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 10 May 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
cbse students Can not change 10th 12th subjects after July 15
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों में 10वीं-12वीं में 15 जुलाई के बाद विषय में बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इससे पहले स्कूल विश्लेषण करेगा कि विषय में बदलाव का कारण वास्तविक है या नहीं। वहीं दोनों कक्षाओं के लिए प्रत्येक स्कूल से विषय में बदलाव के एक-एक अनुरोध को ही स्वीकार किया जाएगा। सीबीएसई ने 10वीं और 12 वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद  विषय में बदलाव के लिए स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से स्कूलों को स्पष्ट किया गया है कि 15 जुलाई के बाद विषय में बदलाव संभव नहीं है।

सीबीएसई के अनुसार, 10वीं-12वीं में विषय परिवर्तन की प्रक्रिया को कारगर बनाने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की गई है। प्रक्रिया के अनुसार, विषय में बदलाव के लिए छात्र और अभिभावक ही अनुरोध कर सकेंगे। यदि स्कूल वहीं है तो छात्र को विषय बदलाव के लिए पिछली कक्षा की रिपोर्ट कार्ड देनी होगी। मेडिकल आधार पर विषय में बदलाव की सूरत मेें छात्र को सरकारी अस्पताल के मेडिकल प्रमाणपत्र देने होंगे। 
विज्ञापन


स्कूल को विषय बदलाव का अनुरोध मिलने के बाद स्कूल विश्लेषण करेगा कि वह कारण वास्तविक है या नहीं। छात्र का नौवीं और 11वीं में कैसा प्रदर्शन रहा और स्कूल में उस विषय को पढ़ाने के लिए शिक्षक उपलब्ध है या नहीं। स्कूल को अपने स्कूल के विषय बदलाव के अनुरोध को संबंधित दस्तावेज के साथ 21 जुलाई तक बोर्ड को भेजना होगा। अनुरोध में कमी पाए जाने पर बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय 20 अगस्त तक स्कूल को बताएगा। स्कूल को सभी कमियों को पूरा करने के लिए 27 अगस्त तक का समय दिया जाएगा। 15 सितंबर तक सीबीएसई इस पर अपनी मंजूरी दे देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed