फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Single Girl Child Scholarship 2025 Registration begins at cbse.gov.in; Check eligibility criteria

CBSE: सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

Thu, 25 Sep 2025 03:48 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 25 Sep 2025 03:48 PM IST
सार

CBSE: सीबीएसई ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्रवृत्ति का मूल्य 500 रुपये प्रति माह है। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर, 2025 है।

विज्ञापन
CBSE Single Girl Child Scholarship 2025 Registration begins at cbse.gov.in; Check eligibility criteria
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

CBSE Single Girls Scholarship: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in. पर जाकर सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 और सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024 (नवीनीकरण) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


जो छात्राएं अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और जिन्होंने 10वीं की परीक्षा 60% या उससे अधिक अंकों के साथ पास की है, उन्हें 500 रुपये प्रति माह की राशि दी जाती है। पुरस्कार विजेताओं को अधिकतम दो साल तक भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


पात्र उम्मीदवार निम्नलिखित योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं:

1. सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप X 2025 योजनाः यह छात्रवृत्ति उन सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए है, जिन्होंने 2025 में सीबीएसई से कक्षा 10 उत्तीर्ण की है और वर्तमान में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 11 में पढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप X 2024 (नवीनीकरण 2025) योजनाः यह योजना उन छात्रों के लिए नवीनीकरण आवेदन आमंत्रित करती है जिन्हें 2024 में छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • आवेदक भारतीय नागरिक होने चाहिए और अपने माता-पिता की इकलौती संतान होने चाहिए।
  • कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले छात्राओं के लिए ट्यूशन फीस 1,500 रुपये प्रति माह से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों को सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने चाहिए और वर्तमान में सीबीएसई से संबद्ध स्कूल में कक्षा 11वीं या 12वीं में नामांकित होना चाहिए।
  • एनआरआई छात्रों को प्रति माह 6,000 रुपये की ट्यूशन फीस देनी होगी।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं ।
  • अब होमपेज पर, 'सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप X-2025 REG' पर क्लिक करें  
  • आवेदन जमा करना है या मौजूदा आवेदन को नवीनीकृत करना है, इससे सबंधित लिंक पर क्लित करें। 
  • अब आवेदन पत्र भरें, संबंधित कागजात अपलोड करें और आवेदन जमा करें।
  • अंत में आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed