{"_id":"5e7d92658ebc3e76a3066062","slug":"cbse-secretry-anurag-tripathi-says-lockdown-time-is-a-golden-opportunity-for-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE: सीबीएसई ने खत लिखकर विद्यार्थियों को बताया लॉकडाउन के दौरान घर पर क्या करें? पढ़िए पत्र में लिखी हैं क्या बातें?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE: सीबीएसई ने खत लिखकर विद्यार्थियों को बताया लॉकडाउन के दौरान घर पर क्या करें? पढ़िए पत्र में लिखी हैं क्या बातें?
Fri, 27 Mar 2020 12:06 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन है। स्कूल और कॉलेज बंद हैं। ऐसे में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने एक पत्र जारी कर लॉकडाउन को शिक्षा के लिए सुनहरा मौका बताया है। सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को लॉकडाउन के दौरान अपनी पसंदीदा चीजों को करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन अपनी पसंदीदा चीजों को करना का बेहतर और सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन
सीबीएसई ने अपने खत में लिखा है कि लॉकडाउन के दौरान घर में मिला वक्त आपके लिए वरदान से कम नहीं है। ऐसे में इस वक्त का फायदा उठाएं और श्रेष्ठ भारत बनाने के सपने को साकार करें। सीबीएसई के सचिव ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान बच्चे अपने परिजनों के साथ काम में हाथ बटा सकते हैं। वे ऑनलाइन भाषण, वाद विवाद सहित तमाम गतिविधियों की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही इंटरनेट पर मौजूद सीबीएसई के ऑनलाइन पाठ्यक्रम को भी पढ़ सकते हैं। इस पत्र में लिखा गया है कि घर में अपनी इच्छाओं को पूरा करने का ऐसा सुनहरा अवसर फिर नहीं मिलेगा इसलिए लॉकडाउन का पूरा फायदा उठाएं और घर में ही अपनी पसंदीदा चीजों को करें। इसमें बच्चों के लिए लिखा गया है कि आपको किचन में मम्मी और पापा का हाथ बंटाने में मजा आएगा।
विज्ञापन
यहां पढ़ें सीबीएसई का विद्यार्थियों को लिखा गया यह पूरा खत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पटना विश्वविद्यालय में 3 अप्रैल से दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे बिहार बोर्ड के छात्र
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X