फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Schools in Gulf Countries Affected Amid Middle East Tensions, Exams Postponed, Know Exciting Facts

CBSE: पश्चिम एशिया में सीबीएसई के कितने स्कूल, वहां बच्चे कौन सी किताबें पढ़ते हैं? जानें कैसे होती है पढ़ाई

Wed, 04 Mar 2026 02:00 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 04 Mar 2026 02:00 PM IST
सार

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर वहां संचालित CBSE स्कूलों पर भी पड़ा है। खाड़ी देशों में सीबीएसई के कुल 217 स्कूल हैं, जहां हजारों छात्र पढ़ते हैं। हालात को देखते हुए कुछ देशों में 2, 5 और 6 मार्च 2026 की परीक्षाएं एहतियातन स्थगित कर दी गई हैं।
 

विज्ञापन
CBSE Schools in Gulf Countries Affected Amid Middle East Tensions, Exams Postponed, Know Exciting Facts
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : CBSE

विस्तार

मध्य पूर्व के कई हिस्सों में जारी तनाव और सैन्य गतिविधियों का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक गतिविधियां सीमित कर दी गई हैं और शैक्षणिक संस्थान भी अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं। इस स्थिति का प्रभाव वहां रहने वाले भारतीय समुदाय और उनके बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ा है।

विज्ञापन


कम ही लोगों को पता है कि खाड़ी क्षेत्र के कई देशों में भारत के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध स्कूल संचालित होते हैं। इन स्कूलों में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र पढ़ते हैं, जिनकी शिक्षा मौजूदा हालात से प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन

खाड़ी देशों में सीबीएसई स्कूलों की मौजूदगी

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023 में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मध्य पूर्व के प्रमुख देशों में कुल 217 स्कूल सीबीएसई से संबद्ध हैं। ये सभी संस्थान बोर्ड के निर्धारित पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रणाली का पालन करते हैं।

देशवार संख्या इस प्रकार है:

  • संयुक्त अरब अमीरात - 106 स्कूल
  • सऊदी अरब - 37 स्कूल
  • कुवैत - 26 स्कूल
  • ओमान - 21 स्कूल
  • कतर - 19 स्कूल
  • बहरीन - 8 स्कूल


इन संस्थानों में हजारों छात्र अध्ययनरत हैं और अधिकांश स्कूल भारतीय समुदाय द्वारा संचालित किए जाते हैं।

पढ़ाई का तरीका और सुविधाएं

इन स्कूलों में शिक्षण पद्धति भारत के स्कूलों जैसी ही है। कक्षाओं में एनसीईआरटी की पुस्तकों का उपयोग होता है और परीक्षाएं सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित की जाती हैं।

कई स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, स्मार्ट क्लासरूम, समृद्ध पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशालाएं और खेल मैदान उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां भी नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं।

विज्ञापन

परीक्षाओं पर प्रभाव

परिस्थितियों को देखते हुए सीबीएसई ने कुछ देशों में निर्धारित 2, 5 और 6 मार्च 2026 की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में लागू किया गया है। 7 मार्च की परीक्षा के संबंध में निर्णय स्थिति पर निर्भर करता है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है। परीक्षाएं रद्द नहीं की गई हैं, बल्कि नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed