फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CBSE 12th Result 2023 Out Live: सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी, 87.33 रहा पास प्रतिशत

Fri, 12 May 2023 05:51 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 12 May 2023 05:51 PM IST
खास बातें

CBSE Result 2023 Class 12 Out Live Updates: सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार 87.33 पास प्रतिशत रहा है। रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों पर मिलेगा। इसके साथ ही अंग्रेजी में खबरें पढ़ने के लिए results.amarujala.com/ पर जाना होगा।

विज्ञापन
Cbse class 12 Result 2023 out at cbse.nic.in Digilocker Cbse Result Cbse News
CBSE 12th Result 2023 out Live - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

05:50 PM, 12-May-2023

CBSE 12th Result 2023 Out Live: त्रिवेंद्रम रीजन ने बाजी मारी

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में इस साल त्रिवेंद्रम रीजन ने बाजी मारी है। त्रिवेंद्रम रीजन को उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ 99.91 फीसदी के साथ टॉपर के रूप में उभरा है। जबकि बेंगलुरु 99.67 फीसदी पास प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर, इसके बाद चेन्नई 97.40 फीसदी और दिल्ली वेस्ट 93.24 फीसदी क्रमश: शीर्ष से तीसरे और चौथे पायदान पर हैं। 
04:53 PM, 12-May-2023

CBSE Result 2023 Out: सीबीएसई परीक्षा परिणाम जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार, 12 मई को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर घोषित किए। सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से पांच अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 6,96,770 छात्र शामिल हुए थे। इस साल परीक्षा के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33 फीसदी रहा।
विज्ञापन
03:32 PM, 12-May-2023

CBSE 10th Result 2023: सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स में भी कहा जा रहा है कि 10वीं के परिणाम 12 मई को ही घोषित किए जाएंगे। यह सच है। अमर उजाला से बातचीत में सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रिजल्ट शुक्रवार, 12 मई को ही जारी किए जाने है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रिजल्ट दोपहर तीन बजे जारी किए जाएंगे। 
02:47 PM, 12-May-2023

CBSE 10th Result 2023: सीबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजों का एलान

सीबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजों का एलान हो चुका है। इसके बाद से सबकी निगाहें 10वीं के नतीजों की घोषणा पर है। हर ओर चर्चा है कि सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट भी शुक्रवार, 12 मई को ही जारी कर सकता है। 
01:07 PM, 12-May-2023

cbse board result news लड़कियों का दबदबा

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 87.33% विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें से 90.68% लड़कियां और 84.67% लड़के हैं। लड़कियां, लड़कों के मुकाबले इस बार 6.01% आगे रहीं।

इसे भी पढ़ें: CBSE Result 2023 Live: CBSE Class 10th Result Announced at cbse.nic.in, 93.12% Students Pass
12:58 PM, 12-May-2023
cbse 12th result 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
सीबीएसई की चेयरपर्सन आईएएस निधि छिब्बर ने छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:49 PM, 12-May-2023

Class 12th CBSE Result रिजल्ट जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल 12वीं कक्षा में 87.33 प्रतिशत स्टूडेंट उत्तर्णी हुए हैं। छात्राओं का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में छह फीसदी अच्छा है। छात्राओं का पास प्रतिशत 90.68 रहा है, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 84.67 रहा है। सीबीएसई के 38 लाख छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 
12:15 PM, 12-May-2023

12वीं में छात्राएं फिर अव्वल

आपको बता दें कि पिछले साल सीबीएसई बोर्ड में 91.25 फीसदी छात्र पास हुए थे, जबकि इस वर्ष 84.67% छात्र ही उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं पिछले वर्ष 94 फीसदी छात्राएं पास हुई थीं, जबकि इस वर्ष 90.68 प्रतिशत छात्राएं ही पास हुई हैं। 

12:14 PM, 12-May-2023

गौतमबुद्धनगर में 12वीं में 87.33% उत्तीर्ण

नोएडा के कैम्ब्रिज स्कूल की छात्रा कीर्ति शर्मा ने 93 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं, सीबीएसई 12वीं में गौतमबुद्धनगर का परिणाम 87.33 प्रतिशत रहा। जिले में 18476 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। 16136 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। नोएडा क्षेत्र का परिणाम 80.36 प्रतिशत रहा।

12:13 PM, 12-May-2023

गाजियाबाद की छात्रा आस्था ने मिले 99.4 फीसदी अंक

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंट टेरेसा स्कूल की छात्रा आस्था मिश्रा ने 99.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed