फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE: Private Students 10th & 12th Exam Form Last Date September 30, Apply with Late Fee till October 11

CBSE: प्राइवेट छात्रों के लिए कक्षा 10वीं-12वीं पंजीकरण की अंतिम तिथि आज; लेट फीस के साथ इस दिन तक मिलेगा मौका

Tue, 30 Sep 2025 09:07 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 30 Sep 2025 09:07 AM IST
सार

CBSE 10th-12th Exam Form 2026: सीबीएसई आज 30 सितंबर को प्राइवेट छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि समाप्त करेगा। लेट फीस के साथ 11 अक्तूबर तक आवेदन का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
CBSE: Private Students 10th & 12th Exam Form Last Date September 30, Apply with Late Fee till October 11
CBSE Rule Change - फोटो : CBSE

विस्तार

CBSE 10th 12th Private Students Registration: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज यानी 30 सितंबर 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया बंद कर देगा, हालांकि जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे लेट फीस के साथ 11 अक्तूबर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन


यह पंजीकरण प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू हुई थी और छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इतना जमा करना होग शुल्क

वहीं, यदि कोई एक विषय की परीक्षा देना चाहता है तो 320 रुपये का भुगतान करना होगा। अतिरिक्त विषय की परीक्षा देने के लिए भी प्रति विषय 320 का भुगतान करना होगा। प्रैक्टिकल फीस के लिए 12वीं के छात्रों को प्रति प्रैक्टिकल 160 रुपये शुल्क चुकाना होगा। 30 सितंबर तक आवेदन नहीं कर सके प्राइवेट छात्र लेट फीस के साथ तीन अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। लेट फीस के रूप में छात्रों को 2000 रुपये अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।

ऑनलाइन पंजीकरण करते समय जिस परीक्षा सेंटर का चयन किया जाएगा, उसी के आधार पर उसे आवंटन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन छात्रों को मिलेगा मौका?

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि आवेदन फॉर्म व फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में ही करना है। अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद छात्र आवेदन नहीं कर सकेंगे। ऐेसे छात्र जो बोर्ड परीक्षा 2020, 2021, 2022, 2023, 2024, और 2025 में फेल हुए थे वे छात्र आवेदन करके वर्ष 2026 की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

मुख्य और सप्लीमेंट्री एग्जाम 2024-25 मुख्य और सप्लीमेंट्री एग्जाम में कंपार्टमेंट प्राप्त करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। 2024-25 में जो छात्र फेल हुए या उन्हें एसेंशियल रिपीट वाली श्रेणी में रखा गया है। वे भी आवेदन कर सकते हैं।

रेगुलर छात्रों के साथ ही होती है परीक्षा

प्राइवेट विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी रेगुलर छात्रों के साथ ही आयोजित की जाती हैं। जिन स्कूलों का सीबीएसई से टाई-अप होता है, वहां 10वीं और 12वीं कक्षा के रेगुलर छात्रों की परीक्षाओं के साथ-साथ प्राइवेट छात्र भी उन्हीं परीक्षाओं में शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed