फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE: Only 18 students in a class will be able to give board exams, know here what are the guidelines for term 2 examinations

सीबीएसई : एक कक्षा में 18 छात्र ही दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा, यहां जानें क्या हैं टर्म-2 परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश

Thu, 21 Apr 2022 05:01 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 21 Apr 2022 05:01 AM IST
सार

सीबीएसई ने टर्म-2 परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत सेंटर के प्रवेश गेट पर थर्मल स्कैनिंग के बाद ही एंट्री मिलेगी। इसके अलावा मास्क लगाना भी अनिवार्य किया गया है। छात्र-छात्राओं को पानी की बोतल भी लानी होगी।

विज्ञापन
CBSE: Only 18 students in a class will be able to give board exams, know here what are the guidelines for term 2 examinations
CBSE Term-2 Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं के टर्म-2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होने जा रही हैं। कोरोना से बचाव के मद्देनजर एक कक्षा में 18 छात्र ही परीक्षा दे सकेंगे। पहले एक कक्षा में 24 छात्रों को बैठकर परीक्षा देने की अनुमति थी।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर थर्मल स्कैनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद ही छात्रों को अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। परीक्षा सेंटर पर छात्रों को पानी की बोतल व सैनिटाइजर लेकर आना होगा। दो गज की सामाजिक दूरी का हर समय पालन करना होगा।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण बोर्ड ने सेंटरों को निर्देश दिए हैं कि उन्हें कोविड से बचाव की सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। छात्रों, सुपरिंटेंडेंट व अन्य स्टॉफ को हर समय मास्क लगाना अनिवार्य किया है। बोर्ड ने ऑनलाइन एग्जाम सेंटर मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके तहत सेंटर पर परीक्षा पूरी होते ही उस पर सारी जानकारी सेंटर सुपरिंटेंडेंट को अपलोड करनी होगी। यह कार्य प्रतिदिन किया जाएगा। इस पर छात्रों की उपस्थिति, नकल की जानकारी, मधुमेह से पीड़ित छात्रों की जानकारी, दिव्यांग छात्रों की संख्या और उनको दिए जाने वाले अतिरिक्त समय की जानकारी भी देनी होगी। परीक्षा सेंटर पर सीसीटीवीी कैमरे की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।



10 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा
परीक्षा के लिए सेंटर पर प्रवेश नौ बजे से मिलना शुरू हो जाएगा। सुबह 9.45 तक छात्र कक्षा में पहुंच सकेंगे। दस बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुबह 10.30 बजेे से 1.30 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को नीले या काले स्याही या जेल पेन से परीक्षा देनी होगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों को स्कूल परिसर में रुकने की इजाजत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed