फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE New Syllabus faiz lines out from 10th book in session 2022 2023 syllabus know other changes

CBSE New Syllabus: सीबीएसई ने नए सिलेबस में पुस्तक से हटाई फैज की दो नज्में, कई अन्य बदलाव भी किए

Sat, 23 Apr 2022 12:02 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 23 Apr 2022 12:02 PM IST
सार

CBSE New Syllabus: सीबीएसई ने सत्र 2022-23 के लिए जारी किए गए सिलेबस में कक्षा दसवीं की कक्षा 10 की पाठ्यपुस्तक ‘डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स II’ के ‘धर्म, सांप्रदायिकता और राजनीति – सांप्रदायिकता, धर्मनिरपेक्ष राज्य पुस्तक से फैज की नज्मों को हटाया है।

विज्ञापन
CBSE New Syllabus faiz lines out from 10th book in session 2022 2023 syllabus know other changes
CBSE New Syllabus - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CBSE New Syllabus: अब सीबीएसई की किताब में छात्रों को मशहूर शायर फैज की नज्म पढ़ने को नहीं मिलेगी। बीते गुरुवार को बोर्ड ने सत्र 2022-23 के लिए नया सिलेबस जारी किया। जारी किए गए आधिकारिक सिलेबस के अनुसार इस नए पाठ्यक्रम के दसवीं कक्षा की एनसीईआरटी की किताब से फैज अहमद फैज की दो नज्मों को हटा दिया गया है। यह नज्म बीते एक दशक से ज्यादा से छात्रों को पढ़ाई जा रही थी। 

विज्ञापन

CBSE New Syllabus: इस पुस्तक से हटी नज्में
सीबीएसई ने सत्र 2022-23 के लिए जारी किए गए सिलेबस में कक्षा दसवीं की कक्षा 10 की पाठ्यपुस्तक ‘डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स II’ के ‘धर्म, सांप्रदायिकता और राजनीति – सांप्रदायिकता, धर्मनिरपेक्ष राज्य पुस्तक से फैज की नज्मों को हटाया है। सिलेबस के अनुसार पेज नंबर 46, 48, 49 पर तस्वीर को छोड़कर धर्म, सांप्रदायिकता और राजनीति पर खंड पाठ्यक्रम  की सामग्री का हिस्सा बना रहेगा।

ये नज्में हटीं

1. इतनी मुलाकातों के बाद भी हम अजनबी रहते हैं, इतनी बारिश के बाद भी खून के धब्बे रह जाते हैं।
2. आज, जंजीरों में जकड़े सार्वजनिक चौक में चलो।

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE New Syllabus: क्या है इनके पीछे की कहानी?
सीबीएसी के नए सिलेबस से हटाए गए अंशों में दो पोस्टर और एक राजनीतिक कार्टून शामिल हैं। पोस्टर में फैज की नज्म का अंश लिया गया था। जानकारी के अनुसार इनमें से एक नज्म फैज ने तब लिखी थी जब उन्हें लाहौर की जेल से जंजीरों में बांधकर तांगे से एक दंत चिकित्सक के पास ले जाया जा रहा था। वहीं, दूसरा अंश फैज की साल 1974 में ढाका यात्रा के दौरान लिखी गई कविता से लिया गया है।

विज्ञापन

अन्य बदलाव भी हुए

  • कक्षा दसवीं के खाद्य सुरक्षा अध्याय से कृषि पर वैश्वीकरण के प्रभाव के हिस्से को हटाया गया।
  • ग्यारहवीं के इतिहास की पुस्तक से इस्लाम की स्थापना, उसके उदय और विस्तार की कहानी को हटाया गया।
  • कक्षा ग्यारहवीं के गणित की किताब में भी कई बदलाव किए गए। 
  • बारहवीं के राजनीति शास्त्र से शीत युद्ध काल और गुटनिरपेक्ष आंदोलन का पाठ बाहर।
  • बारहवीं की किताब से मुगल साम्राज्य के शासन-प्रशासन पर एक अध्याय में बदलाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed