फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE National Curriculum Framework for foundation stage to be implemented from this academic session

CBSE: स्कूलों में आगामी सत्र से लागू होगी राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा, सीबीएसई का निर्देश

Sun, 19 Mar 2023 07:44 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 19 Mar 2023 07:44 AM IST
सार

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के आधार पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने विकसित किया है।

विज्ञापन
CBSE National Curriculum Framework for foundation stage to be implemented from this academic session
CBSE - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE ) से संबद्ध स्कूलों में आगामी शैक्षणिक सत्र 2023-24 से फाउंडेशन स्टेज के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रुपरेखा (नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर फाउंडेशन स्टेज-NCFFS) लागू होगी। सीबीएसई ने स्कूलों को इसे लागू करने के निर्देश दिए हैं। फ्रेमवर्क को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के आधार पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने विकसित किया है।
विज्ञापन


सीबीएसई ने मूलभूत शिक्षा प्रदान करने वाले स्कूलों निर्देशित किया है कि फ्रेमवर्क में प्रदान किए पाठ्यक्रम, मूल्यांकन व अन्य सिफारिशों का पालन करें। इस संबंध में सीबीएसई से जुड़े स्कूलों को एक सर्कुलर जारी किया है। सीबीएसई के अनुसार बोर्ड ने नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर फाउंडेशन स्टेज को अपनाया है।
विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है कि सीबीएसई ने NCFFS को अपनाया है। सभी सीबीएसई स्कूलों में इस शैक्षणिक वर्ष में नर्सरी से दूसरी कक्षा तक पांच वर्षीय शिक्षा की नई संरचना शुरू की जाएगी, जिसका उद्देश्य 3-8 वर्ष के आयु वर्ग के छात्रों को मूलभूत स्तर पर शिक्षा प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिसूचना के मुताबिक, एनसीएफ-एफएस में कई उदाहरण और चित्र शामिल हैं, जो इसे लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे संक्षेप में अवधारणाओं को स्पष्ट करने, सीखने को सुदृढ़ करने और अभ्यास करने वाले शिक्षकों के लिए नए विचारों को अधिक आसान बनाने में मदद करते हैं। असंख्य उदाहरणों को शामिल किया गया है ताकि बच्चों में समझ को विकसित किया जा सके, जुड़ाव को बढ़ावा दिया जा सके और विस्तृत तरीके से अवधारणाओं को दिन-प्रतिदिन के शिक्षण में लागू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed