फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Merit Scholarship Scheme for Single Girl Child, Know Eligibility and Application details

CBSE दे रहा है स्कॉलरशिप, ये योग्यता है तो करें आवेदन

Mon, 23 Sep 2019 06:31 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 23 Sep 2019 06:31 PM IST
सार

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए मौका
  • मेरिट स्कॉलरशिप के लिए सीबीएसई ने मांगे हैं आवेदन

विज्ञापन
CBSE Merit Scholarship Scheme for Single Girl Child, Know Eligibility and Application details
सीबीएसई दे रहा है स्कॉलरशिप

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये स्कॉलरशिप सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए दी जा रही है। यानी वो माता-पिता जिनकी सिर्फ एक बेटी है, वो इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी तारीखें

  • इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर 2019 है।
  • आवेदन की हार्ड कॉपी (सिर्फ रिन्युअल के लिए) जमा करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2019 है। इसके बाद जमा किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • विज्ञापन

कैसे करें आवेदन

  • इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। रिन्युअल के लिए हार्ड कॉपी जमा करनी होगी।
  • ऑनलाइन आवेदन की लिंक आपको आगे दी जा रही है।

ये भी पढ़ें : CBSE 2020: बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा के सैंपल पेपर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या चाहिए योग्यताएं

  • ये स्कॉलरशिप सिर्फ छात्राओं के लिए है। वैसी छात्राएं जो अपने माता पिता की अकेली संतान हैं। यानी उनका अपना कोई भाई या बहन नहीं है।
  • छात्राओं का शैक्षणिक सत्र 2019 में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास होना जरूरी है।
  • पहले जिन्हें ये स्कॉलरशिप मिल चुकी है, वे इसके रिन्युअल के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ वही छात्राएं योग्य होंगी, जिन्होंने पहली बार शैक्षणिक सत्र 2018 में 10वीं पास की हो और ये स्कॉलरशिप पाई हो।
  • योग्यताओं से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे दी जा रही सीबीएसई स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट की लिंक पर क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : CBSE: छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी, पानी बचाएं और परीक्षा में अंक बढ़ाएं
 

इस स्कॉलरशिप के संबंध में सीबीएसई की सूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सीबीएसई के स्कॉलरशिप पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed