फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Marks Verification 2025: Deadline Extended, Class 12 Students Can Apply Till June 5

CBSE Marks Verification 2025: अंकों के सत्यापन की तारीख बढ़ी, 12वीं के छात्र अब पांच जून तक कर सकेंगे आवेदन

Thu, 29 May 2025 07:48 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 29 May 2025 07:48 AM IST
सार

CBSE 10th 12th Revaluation: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम के बाद अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की तारीखों को बढ़ा दिया है। अब 12वीं के छात्र 5 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CBSE Marks Verification 2025: Deadline Extended, Class 12 Students Can Apply Till June 5
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : सीबीएसई

विस्तार

CBSE Board Result Rechecking: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं व बारहवीं के रिजल्ट के बाद अंकों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। बोर्ड ने अंकों के सत्यापन की प्रक्रिया की तिथि को बढ़ाया है। बारहवीं के ऐसे छात्र जो अपनी मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए 27 मई रात 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन करा अवसर था।
विज्ञापन

12वीं के छात्रों को अब मिला अधिक समय

सीबीएसई 12वीं के छात्र, जो अपनी उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करना चाहते थे, उनके लिए अंतिम तिथि 27 मई रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई थी। वहीं जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अब 31 मई से 5 जून 2024 तक अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले यह समय सीमा 28 मई से 3 जून तक थी।
विज्ञापन


सत्यापन के लिए छात्रों को प्रति विषय 500 रुपये, जबकि पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
 

10वीं के छात्रों की तिथियों में कोई बदलाव नहीं

वहीं दसवीं कक्षा के छात्र अपनी मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए 27 मई से दो जून रात 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन कर सकते हैं। 12वीं के जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं वह अंकों के सत्यापन(वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स) पुर्न:मूल्यांकन का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए वह 31 जून से पांच जून तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तिथि 28 मई से तीन जून तक थी। अंकों का सत्यापन कराने के लिए उन्हें प्रति पुस्तिका 500 रुपये का भुगतना करना होगा। जबकि पुर्न:मूल्यांकन के लिए उन्हें प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

वहीं दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए इस तिथि में बदलाव नहीं किया गया है। अंकों के सत्यापन की तिथियों में बदलाव हुआ है। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार दसवीं के छात्र अंकों के सत्यापन(वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स) के लिए आवेदन तीन जून से सात जून तक आवेदन कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed