फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Result 2020 Date: HRD minister said that result is declared by July-end

CBSE Result 2020: छात्रों द्वारा पंजीकरण कराए गए स्कूलों में होगी परीक्षा, परिणामों को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने दी अहम जानकारी

Wed, 20 May 2020 03:03 PM IST
Garima Garg पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Garima Garg Updated Wed, 20 May 2020 03:03 PM IST
सार

  • शिक्षा मंत्री ने बताया कि जुलाई में परीक्षा के परिणाम जारी होंगें।
  • शेष परीक्षाओं के लिए छात्रों को किसी अन्य स्कूल में जानें की जरूरत नहीं है।
  • छात्र अपने स्कूल में ही परीक्षा दे पाएंगे। 

विज्ञापन
CBSE Board Result 2020 Date: HRD minister said that result is declared by July-end
CBSE Board Exam 2020 Result - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अधिकारियों ने बताया कि बची हुई परीक्षाओं का आयोजन उन स्कूलों में ही होगा जहां छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। परीक्षा देने के लिए छात्रों को किसी अन्य केंद्र में जाने की जरूरत नहीं है। छात्र-छात्राएं अपने स्कूल में ही परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन छात्रों को स्वयं करना होगा। उन्हें अपने साथ सैनिटाइजर ले जाना होगा और अपना चेहरा मास्क से कवर करना होगा। ये जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने भी दूरदर्शन पर सभी छात्रों को दी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि परिणाम जुलाई के अंत तक घोषित करने  का प्रयास किया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि परिणाम जल्द घोषित हों, जिससे छात्र भविष्य की योजना बना सकें या हायर एजुकेशन प्राप्त करने के लिए अच्छे कॉलेज या यूनिवर्सिटी में प्रवेश ले सकतें।

विज्ञापन


बता दें कि बोर्ड ने सोमवार को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की लंबित परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी की। 10वीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई और 12वीं की परीक्षा 1, 2, 3, 4, 6, 7, 8, 9, 10 और 11 जुलाई से सख्त नियमों के अनुसार आयोजित की जाएंगी। ध्यान दें कि COVID-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च को लॉकडाउन के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। लंबे इंतजार के बाद अब परीक्षा तिथि फिर से जारी हुई हैं।
विज्ञापन


12वीं कक्षा के लिए लंबित परीक्षा पूरे देश में आयोजित होगी जबकि 10वीं कक्षा की शेष परीक्षा केवल उत्तर पूर्व दिल्ली के लिए आयोजित की जाएंगी। उत्तर पूर्व दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CBSE date sheet 2020: 10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म, एक से 15 जुलाई के बीच होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed