बड़ी खबर: सीबीएसई ने जारी की कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करने की तारीख, यहां पढ़ें आधिकारिक बयान
सीबीएसई आज यानी 30 जुलाई को दोपहर 2 बजे कक्षा 12वीं का परिणाम जारी करेगी।
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का रोल नंबर जारी कर दिया था। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि बोर्ड 30 जुलाई को कक्षा 12वीं को परिणाम जारी करेगा। शुक्रवार को बोर्ड इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए परिणाम जारी करने की तिथि का एलान कर दिया गया है। कक्षा बारहवीं का परिणाम आज यानी 30 जुलाई को दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा।
CBSE Class XII Result to be announced today at 2 P.M.#ExcitementLevel💯%#CBSEResults #CBSE pic.twitter.com/eWf3TUGoMH
— CBSE HQ (@cbseindia29) July 30, 2021विज्ञापन
15 लाख अभ्यर्थी यहां देख सकते हैं अपना परिणाम
इस साल देश भर में करीब 15 लाख छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया है। घोषणा के तुरंत बाद, कक्षा 12 का परिणाम डिजिलॉकर, आईवीआरएस, एसएमएस और उमंग ऐप सहित विभिन्न अन्य प्लेटफार्मों पर उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, cbse.nic.in और results.nic.in पर जाकर भी परिणाम देख सकते हैं।
ऐसा रहा पिछले वर्ष का परिणाम
पिछले साल, कुल 88.78 फीसदी विद्यार्थियों ने कक्षा बारहवीं की परीक्षा पास की थी। जो 2019 से 5.38 फीसदी ज्यादा है। 2020 में लड़कियों का पास प्रतिशत 92.15 फीसद और लड़कों का 86.19 फीसद रहा। लड़कियों ने लड़कों से 5.96 फीसदी बेहतर प्रदर्शन किया था। वहीं ट्रांसजेंडर छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.67 फीसद रहा।
कमेंट
कमेंट X