CBSE Paper Analysis: केमिस्ट्री के संतुलित पेपर से छात्रों को राहत, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित सवाल ज्यादा
CBSE Class 12th Exam Paper Analysis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की मंगलवार को केमिस्ट्री विषय की परीक्षा हुई। उच्च शिक्षा में साइंस लेने वाले छात्रों के लिए इस विषय का काफी संतुलित प्रश्न पत्र था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Class 12th Exam Chemistry Paper Analysis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की मंगलवार को केमिस्ट्री विषय की परीक्षा हुई। उच्च शिक्षा में साइंस लेने वाले छात्रों के लिए इस विषय का काफी संतुलित प्रश्न पत्र था। इस कारण से छात्र अधिकतर प्रश्नों की गणना में नहीं उलझे। कुछ छात्रों को गणना वाले प्रश्नों को हल करने में ज्यादा समय लगा। जबकि कुछ का पेपर समय से पहले हल हो गया। कुल मिलाकर इस विषय की पढ़ाई जिसने भी एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के आधार पर की होगी, वह इस प्रश्न पत्र से अच्छे अंक प्राप्त कर लेगा।
केमिस्ट्री विषय के पेपर के सेट नंबर तीन में एक अंक के सवाल की भाषा ने छात्रों को थोड़ा उलझाया। दरअसल, इस सवाल में एक शब्द नहीं था, जिससे कि सवाल समझने में दिक्कत हुई। जबकि अन्य दो सेट में सवाल की भाषा बिल्कुल सही थी। शिक्षकों के अनुसार जिसने भी गहनता से पढ़ाई की होगी उसे इस सवाल को समझने में दिक्कत नहीं हुई।
यह भी पढ़ें : MP Board Exam 2023: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा आज से, 12वीं की बोर्ड परीक्षा दो मार्च से होगी
12वीं के साइंस स्ट्रीम के तहत केमिस्ट्री की परीक्षा को लेकर थोड़ा डर था। प्रश्न पत्र को देखने के बाद यह डर गायब हो गया। 12वीं के छात्र इशांत ने बताया कि पेपर काफी आसान और अच्छे अंक प्राप्त करने वाला था। केवल एक दो सवाल थोड़े उलझाऊ थे। इस प्रश्न पत्र के आधार पर 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर लूंगा।
यह भी पढ़ें : Board Exam Tips: रट्टा न मारें बल्कि समझकर पढ़ें, मन से निकालें कठिन विषय का डर, आसान होगी हर परीक्षा की डगर
एक छात्रा वर्तिका नायडू ने कहा कि बहु विकल्पीय प्रश्नों को छोड़ दें तो पूरा पेपर काफी आसान था। बहु विकल्पीय प्रश्न थोड़े उलझाऊ थे। प्रश्न पत्र को हल करने में दिक्कत नहीं हुई। सैंपल पेपर में जैसे सवाल पढ़े थे करीब-करीब वैसे ही सवाल पूछे गए थे। डीएवी मौसम विहार की केमिस्ट्री की शिक्षिका अलका शर्मा ने बताया कि पूरे पेपर को देखें तो यह काफी संतुलित था।
यह भी पढ़ें : Board Exam Tips: मन में न बैठाएं बोर्ड परीक्षा का डर और फोबिया, कक्षा बटे दो के फॉर्मूले से करें शानदार तैयारी
पेपर एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित था। हल करने में प्रश्न पत्र बिल्कुल लंबा नहीं था। प्रश्न पत्र में पूछे गए गणना करने में कुछ छात्रों को समय जरूर लगा। प्रश्न पत्र का कठिनता स्तर मध्यम स्तर का था। जिसने भी एनसीईआरटी की किताबों को ठीक से पढ़ा होगा, उसे प्रश्नपत्र हल करने में काफी आसानी हुई होगी। काफी छात्रों का तो पेपर दो से ढ़ाई घंटे में ही पेपर पूरा हो गया।
कमेंट
कमेंट X