CBSE Class 12 Result: सीबीएसई 12वीं टर्म-1 परीक्षा के रिजल्ट से नहीं हैं खुश, तो छात्र कर सकते हैं यह काम
CBSE Revaluation Window Class 12 Term 1 Results 2022: सीबीएसई की ओर से रिजल्ट में किसी भी परीक्षार्थी को पास या फेल घोषित नहीं किया गया है। हालांकि, कई छात्र-छात्राएं अपने परिणाम और प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए सीबीएसई ने खास व्यवस्था की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं टर्म-1 के परिणाम शनिवार, 19 मार्च, 2022 को जारी किए थे। सीबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं की टर्म-1 परीक्षा के दौरान छात्रों के प्रदर्शन का रिकॉर्ड यानी परफोर्मेंस रिजल्ट स्कूलों के साथ साझा किया है। रिजल्ट में किसी भी परीक्षार्थी को पास या फेल घोषित नहीं किया गया है। हालांकि, कई छात्र-छात्राएं अपने परिणाम और प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए सीबीएसई ने खास व्यवस्था की है।
सीबीएसई ने शुरू की टर्म-1 रिजल्ट पुनर्मूल्यांकन विंडो
सीबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं टर्म-1 के परिणाम जारी करने के साथ ही, छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन विंडो भी खोल दी गई है। ऐसे में जो परीक्षार्थी अपने परिणाम और प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सीबीएसई की ओर से अपनी वेबसाइट पर पुनर्मूल्यांकन विंडो 31 मार्च, 2022 तक ही सक्रिय रहेगी।
आपत्तियों को स्कूलों में दर्ज कराएं परीक्षार्थी
इस संबंध में सीबीएसई द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा के लिए ऑनलाइन विवाद निवारण तंत्र को तत्काल प्रभाव से चालू कर दिया गया है। छात्रों को अब परिणाम से जुड़ीं अपनी आपत्तियों को स्कूलों में जमा करना होगा और स्कूल संयुक्त तौर पर निर्धारित समय-सीमा में सीबीएसई को भेजेंगे। जो छात्र आपत्ति दर्ज करवाने के इच्छुक हैं, उन्हें ध्यान देना चाहिए कि इसके लिए पुनर्मूल्यांकन परिणाम बाद में यानी टर्म 2 के परिणामों के आसपास घोषित किए जाएंगे।
संबंधित खबर अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सीबीएसई टर्म 1 परिणाम पुनर्मूल्यांकन ऑनलाइन आवेदन करने के चरण
- परीक्षार्थियों को सबसे पहले अपनी आपत्तियों को अपने संबंधित स्कूल प्रभारी को जमा करना चाहिए।
- फिर स्कूल प्रभारियों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
- उन्हें होम पेज पर उपलब्ध स्कूल रिक्वेस्ट सबमिशन फॉर रिजोल्यूशन (टर्म-1 परीक्षा परिणाम 2022) टैब पर क्लिक करें।
- यहां यूजर को एक नए लॉगिन पेज पर भेज दिया जाएगा, जहां उसे अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
- वे अब अपने स्कूलों के सभी छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
- इसे सबमिट करें, उन्हें भविष्य के संदर्भों के लिए उसकी प्रति सहेज कर रखनी होगी।
कमेंट
कमेंट X