{"_id":"67d2db1edd408a683d090000","slug":"cbse-class-12-students-to-get-special-exam-opportunity-check-notice-here-2025-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE: विद्यार्थियों के लिए राहत! सीबीएसई कक्षा 12वीं के छात्रों को मिलेगा विशेष परीक्षा का मौका, देखें नोटिस","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE: विद्यार्थियों के लिए राहत! सीबीएसई कक्षा 12वीं के छात्रों को मिलेगा विशेष परीक्षा का मौका, देखें नोटिस
Thu, 13 Mar 2025 06:48 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 13 Mar 2025 06:48 PM IST
सार
CBSE 12th Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने घोषणा की है कि जो छात्र 15 मार्च 2025 को होने वाली कक्षा 12 की हिंदी कोर और हिंदी ऐच्छिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें बाद में विशेष परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। यह निर्णय देश के कुछ क्षेत्रों में होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
CBSE
- फोटो : CBSE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। जो छात्र 15 मार्च 2025 को होने वाली हिंदी कोर और हिंदी ऐच्छिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें बोर्ड द्वारा विशेष परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। यह फैसला उन छात्रों को राहत देने के लिए लिया गया है, जिनके राज्यों में होली का त्योहार 15 मार्च तक मनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "सीबीएसई को सूचित किया गया है कि यद्यपि देश के अधिकांश हिस्सों में होली का त्योहार 14 मार्च, 2025 को मनाया जाएगा, लेकिन कुछ स्थानों पर या तो यह उत्सव 15 मार्च, 2025 को मनाया जाएगा या फिर 15 मार्च, 2025 तक मनाया जाएगा।"
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीबीएसई का टू-एग्जाम फॉर्मूला, छात्रों के लिए क्या बदलेगा? जानें सभी सवालों के जवाब
कमेंट
कमेंट X