फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 12 Re-Evaluation 2026 Portal Open Today, Check Fee Structure and Complete Process

CBSE: पुनर्मूल्यांकन के लिए कैसे करें आवेदन, फीस कितनी है? जान लें पूरा विवरण, आज से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

Fri, 29 May 2026 12:14 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 29 May 2026 12:14 PM IST
सार

CBSE Class 12 Re-Evaluation 2026: सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो सकती है। बोर्ड ने पूर्व में री-इवैल्यूएशन पोर्टल के शुक्रवार तक शुरू होने की बात कही थी। ऐसे में विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया और शुल्क जैसी जरूरी बातें जान लेनी चाहिए।
 

विज्ञापन
CBSE Class 12 Re-Evaluation 2026 Portal Open Today, Check Fee Structure and Complete Process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CBSE 12th Re-Evaluation 2026: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के बाद अब छात्र री-इवैल्यूएशन और आंसर बुक वेरिफिकेशन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया आज से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रक्रिया शुरू होने की तिथि, समय से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है। बोर्ड ने पूर्व में कहा था कि री-इवैल्यूएशन पोर्टल के शुक्रवार तक शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

26 मई को बोर्ड ने क्या कहा था?

दरअसल, 26 मई को सीबीएसई ने एक बयान में कहा था कि उत्तर पुस्तिकाओं के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन पोर्टल शुक्रवार तक शुरू किए जाने की उम्मीद है। इसी बयान के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। लेकिन फिलहाल बोर्ड की वेबसाइट पर इस संबंध में कोई नई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

4 लाख से ज्यादा छात्रों ने मांगी आंसर शीट

सीबीएसई के आंकड़ों के मुताबिक 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है। कुल 11.31 लाख से अधिक आंसर बुक्स की मांग की गई, जिनमें से करीब 8.98 लाख स्कैन कॉपियां छात्रों को डिजिटल रूप में उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।

विज्ञापन

ओएसएम सिस्टम को लेकर छात्रों ने उठाए सवाल

इस बार बोर्ड ने 12वीं की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम लागू किया था। इसके तहत परीक्षकों ने फिजिकल कॉपियों की जगह स्कैन की गई डिजिटल कॉपियों की जांच की। बोर्ड का दावा था कि इससे मूल्यांकन प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और तेज होगी, लेकिन रिजल्ट आने के बाद कई छात्रों ने इस सिस्टम पर सवाल खड़े किए।

कई छात्रों का कहना है कि उनकी कॉपियों में कुछ उत्तर जांचे नहीं गए, कुछ जगह नंबर जोड़ने में गलती हुई और कुछ स्कैन कॉपियां साफ दिखाई नहीं दे रही थीं। सोशल मीडिया पर भी छात्रों ने स्क्रीनशॉट साझा कर शिकायतें दर्ज कराईं, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

फीस स्ट्रक्चर में भी किया गया बदलाव

छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों के बाद सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं की फीस में भी बदलाव किया। अब स्कैन कॉपी प्राप्त करने और मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए छात्रों को प्रति विषय 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, री-इवैल्यूएशन के लिए शुल्क प्रति प्रश्न के हिसाब से लिया जाएगा, जोकि 25 रुपये प्रति प्रश्न निर्धारित किया गया है।

री-चेकिंग में अंक बढ़े तो क्या होगा?

बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि अगर री-इवैल्यूएशन के बाद किसी छात्र के अंक बढ़ते हैं, तो उससे लिया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया कैसे होगी?

बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्रदान करने की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई है। अब जब भी बोर्ड आधिकारिक रूप से री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया शुरू करेगा, तो छात्र उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी में यदि किसी प्रश्न में अंकन या गणना संबंधी गलती दिखाई देती है, तो वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इसके बाद छात्र उन सवालों के लिए री-इवैल्यूएशन का अनुरोध कर सकते हैं, जहां उन्हें लगता है कि सही अंक नहीं दिए गए हैं। बोर्ड के अनुसार री-इवैल्यूएशन के बाद अंक बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या पहले जैसे ही रह सकते हैं। संशोधित अंक ही अंतिम माने जाएंगे।

सीबीएसई 12वीं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कैसे करें?

जिन छात्रों ने स्कैन की गई उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया था, वे निम्नलिखित तरीके से पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Post Result Services' या 'Verification And Re-evaluation' अनुभाग खोलें।
  • लॉग इन करने के लिए अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • केवल वे छात्र ही सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में आगे बढ़ सकते हैं, जिन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी या स्कैन की हुई प्रतियां प्राप्त कर ली हैं।
  • आवेदन का प्रकार चुनें:
  • अंकों का सत्यापन
  • पुनर्मूल्यांकन
  • सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन दोनों
  • विषय या विषयों का चयन करें
  • पुनर्मूल्यांकन की स्थिति में, उन विशिष्ट प्रश्न संख्याओं का चयन करें जिनकी छात्र समीक्षा करवाना चाहते हैं।
  • विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें
  • निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें।
  • अब पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें और सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed