CBSE Class 12 Physics Answer Key: सीबीएसई 12वीं फिजिक्स के पेपर में ज्यादा आए न्यूमेरिकल प्रश्न, आंसर की यहां देखें
सीबीएसई 12वीं की फिजिक्स परीक्षा में छात्रों को सेक्शन-बी कठिन लगा। न्यूमेरिकल आधारित प्रश्न सेक्शन-बी में पूछे गए थे, जिनके जवाब में कैल्कुलेशन में काफी समय लगा। वहीं, शिक्षकों ने फिजिक्स पेपर को औसत छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई कक्षा 12वीं फिजिक्स विषय की टर्म-1 परीक्षा शुक्रवार,10 दिसंबर को आयोजित हुई। सुबह 11.30 बजे से दोपहर 01 बजे तक परीक्षा संपन्न हुई। कुल 35 अंक के पेपर में 90 मिनट का समय मिला। कई छात्रों ने कुछ सवालों को बहुत कठिन बताया, तो कुछ सवाल ऐसे भी थे जिनमें छात्रों को उलझन हुई। ऐसे भी कुछ छात्र थे, जिन्हें पेपर संतुलित लगा। कुल मिलाकर छात्रों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं, शिक्षकों का कहना है कि पेपर छात्रों को पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से ही आया था।
सीबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं फिजिक्स विषय के पेपर में कुल 55 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। जिसमें से छात्रों को 45 प्रश्नों के जवाब देनें थे। इस पेपर में कुल तीन सेक्शन-ए,बी और सी थे। जिसमें से सेक्शन-ए में 25 प्रश्न पूछे गए थे। जिसमें से किसी भी 20 प्रश्नों के उत्तर देने थे। जबकि सेक्शन-बी में 24 सवाल थे और इनमें से किन्हीं 20 सवालों के जवाब देनें थे। सेक्शन-सी में छह प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें से छात्रों को पांच सवालों के जवाब देने थे। वहीं, प्रत्येक सवाल को हल करके 0.7 अंक मिलेंगे।
सीबीएसई 12वीं कक्षा के फिजिक्स पेपर का सीधा लिंक
51 फीसदी सवाल न्यूमेरिकल, 10 सवाल बहुत कठिन थे
अमर उजाला डिजिटल एजुकेशन टीम से बातचीत में दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (आरपीवीवी) के फिजिक्स विषय के शिक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि 55 प्रश्नों में से कुल 28 प्रश्न न्यूमेरिकल आधारित सवाल थे। यानी 51 फीसदी सवाल न्यूमेरिकल के आए थे। 55 सवालों में से 10 सवालों का कठिनाई का स्तर बहुत अधिक था। इसके अतिरिक्त 16 से 17 सवाल भी मुश्किल थे, लेकिन जिन छात्रों ने अच्छी तरह से अभ्यास किया होगा। उनके लिए इनको सॉल्व करना इतना कठिन नहीं रहा होगा।
फिजिक्स का पेपर औसत छात्रों के लिए रहा चुनौतीपूर्ण
सीबीएसई शिक्षक मनोज शर्मा का कहना है कि 35 अंकों का फिजिक्स का पेपर औसत छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण था। औसत छात्रों के इस पेपर में 16 से 17 अंक आ सकते हैं। वहीं, अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र 35 में से 32 से 34 अंक तक प्राप्त कर सकते हैं। औसत छात्रों को 25 से 30 सवालों को हल करने में कठिनाई आई होगी। वहीं अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने 40 से 45 प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया होगा। कई छात्रों को यह पेपर 90 मिनट की अवधि की तुलना में बहुत लंबा लगा है। शिक्षकों ने कहा कि एनसीईआरटी की किताबों से पेपर आया। जिसमें फिजिक्स के न्यूमेरिकल के प्रश्नों का अभ्यास कर चुके छात्रों के लिए इनके जवाब देना एक अच्छा अनुभव रहा।
सीबीएसई 12वीं फिजिक्स पेपर की आंसर की

सेक्शन-बी के जवाब देने में ज्यादा समय लगा
कई छात्रों ने कहा कि सेक्शन-बी में काफी ज्यादा न्यूमेरिकल के प्रश्न पूछे गए थे। जिसके कारण प्रत्येक सवाल को हल करने के लिए कैल्कुलेशन करनी पड़ रही थी, इसमें समय अधिक रहा था। इस लिहाज से फिजिक्स का पेपर लंबा था। उन विद्यार्थियों के लिए परीक्षा संतुलित रही, जिन्होंने फिजिक्स विषय के सेंपल पेपर से काफी अभ्यास किया था।
कमेंट
कमेंट X