फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 12 board exams 2024 over, expected result date, trends of last 10 years raed here

CBSE 12th Result 2024: सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं हुईं खत्म, जानें पिछलें 10 सालों में कब-कब आया रिजल्ट

Wed, 03 Apr 2024 06:23 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 03 Apr 2024 06:23 PM IST
सार

CBSE 12th Result 2024: सीबीएससी कक्षा 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम मई में घोषित किया जाएंगे। पिछले 10 सालों में कक्षा 12वीं के परिणाम कब- कब जारी हुए इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें।

विज्ञापन

विस्तार

CBSE 12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का समापन कर दिया है। परीक्षा सूचना  विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी के पेपर के साथ संपन्न हुई। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। जल्द ही, बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

विज्ञापन


छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल - रोल नंबर और जन्म तिथि की सहायता से अपना कक्षा 12 सीबीएसई परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। 

सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम निम्नलिखित इन वेबसाइटों पर भी उपलब्ध होंगे
cbse.nic.in
cbse.nic.in
cbseresults.nic.in


आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। सीबीएसई 12वीं परिणाम की तारीख अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। हालांकि, पिछले साल के रुझानों के आधार पर, सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम 2024 मई में घोषित किए जाएंगे।

पिछले साल, सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 12 मई को घोषित किया गए थे और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33% था। 12वीं कक्षा के छात्रों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 5.38 प्रतिशत अंक की गिरावट देखी गई। पिछले साल सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा में 16,60,511 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 14,50,174 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2024: पिछले वर्षों के परिणाम की तारीखें
पिछले 10 वर्षों में सीबीएसई ने कक्षा 12वीं परिणाम के परिणाम इस दिन जारी किए:
 
वर्ष परिणाम दिनांक
2023  12 मई
2022 22 जुलाई
2021 30 जुलाई
2020 13 जुलाई
2019 2 मई 
2018 26 मई
2017 28 मई
2016 21 मई
2015 25 मई
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed