फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   cbse class 12 accounts sample paper 2021-22 term 1 exam marking scheme students to check details here

CBSE 12th Accounts Exam: सीबीएसई कक्षा 12वीं अकाउंट्स के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम को ऐसे समझें 

Mon, 13 Dec 2021 08:39 AM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Mon, 13 Dec 2021 08:39 AM IST
सार

CBSE 12th Board Accounts Exam: सीबीएसई के 12वीं कक्षा की टर्म-1 बोर्ड परीक्षा के सेंपल पेपर में छात्रों को कई बारीक टिप्स मिलेंगे। इससे वह पेपर की महत्वपूर्ण बातों को अच्छी तरह से समझकर, ओएमआर शीट पर बॉल पेन से पेपर के जवाब को मार्क कर पाएंगे। 

विज्ञापन
cbse class 12 accounts sample paper 2021-22 term 1 exam marking scheme students to check details here
CBSE 12th term 1 exam - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं को दो भागों में बांट दिया है। बोर्ड द्वारा टर्म-1 और टर्म-2 के आधार पर परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। अब तक छात्र पिछले वर्षों के सैंपल पेपरों को देखकर अपना समय प्रबंधन, अपनी कौशलता, क्षमताओं को परखा करते थे, अपना आंकलन किया करते थे, लेकिन बदले हुए परीक्षा पैटर्न के अनुरूप प्रश्नों के विकल्प और मार्किंग स्कीम में भी बदलाव हो गया है। अब छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट http://cbseacademic.nic.in/sqp_classxii_2021-22.html पर जाकर 12वीं कक्षा के सेंपल पेपर से अभ्यास कर सकते हैं। साथ ही उन्हें परीक्षा की मार्किंग स्कीम से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन


12वीं कक्षा के अकाउंट्स विषय की टर्म-1 बोर्ड परीक्षा में कुल 40 अंकों की होगी, जिसमें 90 मिनट इसे सॉल्व करने के लिए मिलेंगे। परीक्षा का आयोजन सोमवार यानी 13 दिसंबर को होगा। ओएमआर शीट पर बॉल पेन से जवाबों को हल करना होगा। कुल 55 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें से 45 सवालों को हल करना होगा। तीन पार्ट - पार्ट-1,पार्ट-2 और पार्ट-3 में पेपर को बांटा गया है। पेपर को करने से पहले उसमें दिए गए दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ें। दिशा-निर्देशों में बिल्कुल भी न उलझें। 12वीं कक्षा के अकाउंट्स के सेंपल पेपर और मार्किंग स्कीम को अच्छे से जरूर समझें। इसी के अनुरूप परीक्षा की तैयारी करें। 

विज्ञापन

न्यूमेरिकल के ज्यादा सवाल आने की संभावना

अमर उजाला की एजुकेशन टीम से हुई बातचीत में, दिल्ली के द्वारका सेक्टर-18 स्थित एक निजी स्कूल की 12वीं कक्षा की अकाउंट्स की शिक्षक पूजा चौहान ने बताया कि परीक्षा में अधिकतम न्यूमेरिकल के प्रश्न पूछे जाएंगे। ऐसे में छात्र इनको हल करने के लिए सैंपल पेपर को अच्छे से पढ़ें। थ्योरी से जुड़े सवालों में भी न्यूमेरिकल की ट्रांजेक्शन पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे। थ्योरी के 7 से 8 सवाल ही हो सकते हैं। न्यूमेरिकल के प्रश्नों का ठीक से अभ्यास करें। 


निगेटिव मार्किंग नहीं, प्रत्येक सही सवाल पर 0.88 अंक मिलेंगे 

शिक्षकों ने कहा है कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अकाउंट्स का पेपर किस तरह से आ सकता है, इसमें कैसे दिशा-निर्देश होंगे, इन सब से संबंधित जानकारी को प्राप्त करने के लिए सैंपल पेपर पर नजर डालना महत्वपूर्ण होता है। वहीं, छात्र बेफिक्र रहें कि इसमें किसी भी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। शिक्षक पूजा चौहान ने कहा कि सीबीएसई के दिशा-निर्देशों को छात्र दिए गए 20 मिनट की अवधि में अच्छी तरह से पढ़ें। बोर्ड के नियमनुसार प्रत्येक सवालों के 0.88 अंक मिलेंगे। पूरा पेपर छात्रों के पाठ्यक्रम की किताबों से आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed