सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक बोले: 20 और 31 जुलाई तक आएंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट, परीक्षा का भी विकल्प
कक्षा 10वीं के परिणाम 20 जुलाई तक और कक्षा 12वीं के परिणाम 31 जुलाई तक घोषित किए जाने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि जो छात्र अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे शारीरिक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हम आवेदकों की सही संख्या जानने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करेंगे। कक्षा 10वीं के परिणाम 20 जुलाई तक और कक्षा 12वीं के परिणाम 31 जुलाई तक घोषित किए जाने की संभावना है।
Results of Class 12th board examinations will be prepared by adding 30% marks of best three subjects of Class 10th, 30% marks of Class 11th, and 40% marks of unit test, mid-term or pre-board exams of Class 12th: Sanyam Bhardwaj, Examination Controller, CBSE pic.twitter.com/rJjYNZ1oXT
— ANI (@ANI) June 17, 2021
भारद्वाज ने कहा कि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम कक्षा 10वीं के सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों के 30% अंक, कक्षा 11वीं के 30% अंक और 12वीं कक्षा के यूनिट टेस्ट, मिड-टर्म या प्री-बोर्ड परीक्षा के 40% अंक जोड़कर तैयार किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : CBSE 12th Result Update: सीबीएसई ने बताई मूल्यांकन नीति, 31 जुलाई तक तैयार होगा परिणाम
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक के स्पष्टीकरण से पहले, गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने न्यायालय को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की मूल्यांकन प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया था। केंद्र सरकार की ओर पेश अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने बताया कि कक्षा 12वीं का परिणाम कक्षा 10वीं और 11वीं के 5 विषयों में से सबसे ज्यादा अंक पाने वाले 3 विषयों के अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें कक्षा 12वीं के यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल परीक्षाओं में प्राप्त अंकों को भी आधार बनाया जाएगा।
अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट को बताया था कि प्रत्येक स्कूल को तीनों परीक्षाओं में प्राप्त छात्रों के अंकों पर विचार करने के लिए एक परिणाम समिति बनानी होगी, जिसे सीबीएसई की मॉडरेशन कमेटी द्वारा जांचा जाएगा। सुनवाई के दौरान, अटॉर्नी जनरल ने यह भी आश्वासन दिया था कि जो छात्र वर्तमान मूल्यांकन प्रणाली के माध्यम से प्राप्त अंक / ग्रेडिंग से संतुष्ट नहीं हैं, वे शारीरिक परीक्षाओं में शामिल होकर अपने परिणाम को बेहतर कर सकते हैं या अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं। उन्हें परीक्षाओं में बैठने का मौका दिया जाएगा। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने भी इसकी पुष्टि की है।
कमेंट
कमेंट X