CBSE Result 2023: बीते साल ऐसे तैयार हुआ था सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, जानें इस बार क्या है नया
CBSE Result 2023: सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे जारी करने वाला है। बोर्ड की तरफ से सारी तैयारियां पूरी मानी जा रही हैं। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। छात्र नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले साल दो टर्म में हुई थीं परीक्षाएं
बीते साल सीबीएसई की ओर से कोरोना महामारी के कारण कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा को दो सत्र - टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित किया गया था। छात्रों के अंतिम परिणाम भी दोनों टर्म के अंक को जोड़ कर जारी किए गए थे। थ्योरी की परीक्षा में टर्म-1 का 30 फीसदी और टर्म-2 का 70 फीसदी अंक जोड़ा गया था। वहीं, प्रैक्टिकल की परीक्षाओं के दोनों ही टर्म में से 50-50 फीसदी अंक जोड़े गए थे। सीबीएसई इस बार अपने पुराने पैटर्न पर वापस आ गया। परीक्षाएं एक ही टर्म में आयोजित की गई थीं।
पिछली बार की तरह ही इस बार भी सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे एक ही दिन जारी करेगा। रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए स्कूल संख्या, रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म की तारीख की जरूरत होगी। छात्र-छात्राएं रिजल्ट से पहले अपने सभी दस्तावेजों को तैयार रखें, जिससे कि रिजल्ट देखने में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
इन प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे रिजल्ट
छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा उनके डिजिलॉकर और उमंग एप पर भी रिजल्ट देखने की सुविधा मिलेगी। साथ ही मोबाइल फोन पर भी एसएमएस, आईवीआरएस पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X