फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 10th 12th Board Exams 2024 last date of Registration for private students at cbse.gov.in

CBSE: प्राइवेट 10वीं-12वीं करने के लिए पंजीकरण करने का आज आखिरी दिन, फटाफट भर लें फार्म

Wed, 18 Oct 2023 12:58 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 18 Oct 2023 12:58 PM IST
सार

CBSE Board Exams 2024: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए पंजीकरण विंडो आज बंद करने वाला है। जिन छात्रों ने अभी तक परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है फटाफट भर दें।

विज्ञापन
CBSE Class 10th 12th Board Exams 2024 last date of Registration for private students at cbse.gov.in
CBSE (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE Exams 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज, 18 अक्तूबर को प्राइवेट छात्रों के लिए कक्षा 10, 12 के परीक्षा फॉर्म सबमिट करने की विंडो बंद कर देगा। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in के माध्यम से बिना देरी किए अभी पंजीकरण कर दें।

विज्ञापन


जो छात्र आज पंजीकरण करने में विफल रहेंगे, वे 19 अक्तूबर से 25 अक्तूबर, 2023 तक विलंब शुल्क का भुगतान करके अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।

Trending Videos

शुल्क

भारतीय छात्रों के लिए सीबीएसई कक्षा 10, 12 परीक्षा शुल्क प्रति विषय 300 रुपये और पांच विषयों के लिए 1,500 रुपये है। भारत से बाहर के छात्रों के लिए फीस 2,000 रुपये प्रति विषय और पांच विषयों के लिए 10,000 रुपये है। 
प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क प्रत्येक प्रोजेक्ट कार्य के लिए 150 रुपये और विदेशी छात्रों के लिए प्रत्येक व्यावहारिक कार्य के लिए 350 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी से होंगी परीक्षाएं

सीबीएसई मुख्य परीक्षा 2024 के साथ फरवरी, मार्च और अप्रैल 2024 में निजी छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा।

विज्ञापन

कौन भर सकता है फॉर्म

केवल वर्ष 2018, 2019, 2020, 2021 और 2022 में असफल रहे या उन्हें दोबारा परीक्षा देने के पात्र छात्र ही आवेदन पत्र सबमिट कर सकते हैं। इसके अलावा जिन छात्रों ने 2023 में परीक्षा उत्तीर्ण की और जो अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं, वे भी परीक्षा दे सकते हैं।

CBSE Class 10, 12 Exams 2024: ऐसे करें पंजीकरण

  • आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in पर जाएं।
  • सीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा 2024 फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
  • विषय चुनें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • सबमिट किए गए परीक्षा फॉर्म को सेव करें और एक हार्ड कॉपी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed