CBSE Exam: आज से सीबीएसई दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू, पहला पेपर गणित का; 6,68,854 बच्चे देंगे एग्जाम
CBSE Board Exam 2026: आज से सीबीएसई कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड (कंपार्टमेंट) परीक्षा शुरू हो रही है। पहला पेपर गणित का होगा। इस परीक्षा में 6,68,854 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि 85,285 छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे।
विस्तार
CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दूसरी बोर्ड परीक्षाओं की शुरूआत आज (15 मई) से होने जा रही है। यह परीक्षाएं 21 मई तक चलेंगी। पहला पेपर 15 मई को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड व मैथमेटिक्स बेसिक का होगा। सात दिनों तक होने वाली इस परीक्षा में देशभर से कुल 6, 68, 854 छात्र बैठेंगे।
इनमें गणित, साइंस, सोशल साइंस और भाषा में से किनहीं तीन में अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए 5, 25, 655 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। 85, 285 छात्र कंपार्टमेंट की परीक्षा देंगे। एक विषय कंपार्टमेंट और दो विषयों के प्रदर्शन या दो कंपार्टमेंट वाले विषय और एक विषय प्रदर्शन में सुधार के लिए 57, 914 छात्र परीक्षा देंगे। अधिकतर परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगी। कुछ विषयों की परीक्षाएं 12:30 बजे होंगी। परीक्षा संपन्न होने के बाद दसवीं के फाइनल रिजल्ट जून में आने की संभावना है। इसके बाद ही छात्रों को फाइनल मार्क्सशीट जारी की जाएगी।
पहला पेपर 15 मई को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक का होगा
सीबीएसई ने दसवीं पहली बोर्ड परीक्षा के नतीजे 15 अप्रैल को जारी किए थे, जिसमें 23,16,008 विद्यार्थी सफल रहे थे। रिजल्ट के बाद डिजिलॉकर पर उनकी अंकतालिका जारी की गई थी। बोर्ड ने स्पष्ट किया था कि यह फाइनल रिजल्ट नहीं है। दूसरी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद ही फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस वार दसवीं के लिए 24, 83, 479 छात्र पंजीकृत हुए थे, जिसमें से 24, 71, 777 ने परीक्षा दी, और इसमें से 23, 16, 008 बच्चे पास हुए। इस आधार पर दसवीं का पास प्रतिशत 93.70 फीसदी रहा था।
मालूम हो कि इस बार से सीबीएसई ने दो बोर्ड परीक्षा व्यवस्था को लागू किया है। दूसरी बार बोर्ड व्यवस्था के तहत छात्रों को अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का एक जिसे और अवसर दिया गया है। शिक्षा प्रणाली में एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। बोर्ड दूसरी बोर्ड परीक्षा में उन्हीं छात्रों को बैठने का अवसर दे रहा है जो कि पहली बोर्ड परीक्षा के आधार पर गणित, साइंस, सोशल साइंस व भाषाओं में से किन्हीं तीन विषयों में अपने प्रदर्शन को सुधारना चाहते हैं।
कमेंट
कमेंट X