फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   cbse class 10 english sample marking scheme to checked at cbse nic in exam scheduled tommorow

CBSE Class 10 English Sample Paper: कल होगी सीबीएसई कक्षा 10वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा, यहां देखें सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम

Fri, 10 Dec 2021 07:13 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Fri, 10 Dec 2021 07:13 PM IST
सार

सीबीएसई 10वीं की अंग्रेजी विषय की टर्म-1 बोर्ड परीक्षा आखिरी मुख्य परीक्षा है। इस परीक्षा में तीन सेक्शन-ए,बी और सी में कुल 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। छात्र अच्छी तरह से इंग्लिश विषय के अपने चैप्टर का दोहराव कर लें। 

विज्ञापन
cbse class 10 english sample marking scheme to checked at cbse nic in exam scheduled tommorow
सीबीएसई परीक्षा लेटेस्ट न्यूज अपडेट - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं बोर्ड की टर्म-1 परीक्षा कल होगी। एग्जाम से पहले छात्रों के मन में किसी भी तरह की दुविधा है तो वह एक बार अपने चैप्टर को दोबारा दोहरा लें। समय को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को सॉल्व करें। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर छात्र 10वीं कक्षा के इंग्लिश बोर्ड एग्जाम के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम को जान सकते हैं। बोर्ड में उपलब्ध सैंपल पेपर में विस्तार से बताया गया है कि परीक्षा किस पैटर्न में आएगी। इसमें कुल 60 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें से छात्रों को 50 बहुविकल्पीय सवालों के जवाब देने हैं। इंग्लिश पेपर में तीन सेक्शन - ए, बी और सी में प्रश्न पूछे जाएंगे। यह पेपर कुल 40 अंक का होगा, जिसमें छात्रों को परीक्षा देने के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा। इसमें किसी भी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

विज्ञापन

 

सीबीएसई के दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें

सेक्शन-ए रीडिंग, सेक्शन-बी राइटिंग व ग्रामर और सेक्शन-सी लिटरेचर का होगा। सेक्शन-ए में 18 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें से 14 सवालों के जवाब देने होंगे। वहीं, सेक्शन-बी में 12 सवालों में से 10 सवालों का जवाब देना होगा। सेक्शन-सी में 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें से 26 सवालों का जवाब देना होगा। पेपर में दिए गए दिशा-निर्देशों को छात्र अच्छी तरह से पढ़ें। कई बार दिशा-निर्देशों को ठीक से न पढ़ने से छात्रों को परीक्षा हल करने के दौरान उलझन हो जाती है। ऐसा न हो, इसलिए सैंपल पेपर पर नजर डालें।

सैंपल पेपर यहां क्लिक कर डाउनलोड करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओएमआर शीट पर देने होंगे सही जवाब

सीबीएसई ने इस वर्ष से परीक्षा का पैटर्न बदल दिया है। छात्रों को परीक्षा के नए स्वरूप में ढालने के लिए बोर्ड और स्कूलों ने काफी तैयारी की है। नए एग्जाम पैटर्न को समझाने के लिए छात्रों से लगातार ओएमआर शीट की डमी पर जवाबों को इंगित करना सिखाया गया। बॉल पेन के उपयोग से ही बहुविकल्पीय सवालों के जवाबों को हल करना होगा। जिसमें छात्रों को चार विकल्पों में से एक सही उत्तर को बॉल पेन के इस्तेमाल से मार्क करना होगा। ए, बी, सी और डी विकल्प के जरिए जवाब पूछे जाएंगे, जिसमें से एक सही जवाब होगा। 10वीं कक्षा की टर्म-1 बोर्ड परीक्षा कल आखिरी आखिरी मुख्य परीक्षा है। सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे के दौरान परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा संपन्न होने के बाद छात्र आंसर की को देखकर अपने अंकों की गणना कर सकेंगे।

मार्किंग स्कीम से जुड़ी जानकारी के लिए इस अधिसूचना को डाउनलोड करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed