CBSE 12th Result 2021:अगस्त में होंगी असंतुष्ट छात्रों की परीक्षाएं, सीबीएसई का सुप्रीम कोर्ट में जवाब
परिणाम 31 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएंगे। मूल्यांकन और रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों को मध्य अगस्त से सितंबर के बीच परीक्षाओं में भाग लेने का मौका दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए वैकल्पिक परीक्षा 15 अगस्त से 15 सितंबर, 2021 के बीच आयोजित की जाएगी। कोविड -19 महामारी से संबंधित अनुकूल वातावरण होने पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में वे तमाम छात्र बैठ सकते हैं जो मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं होंगे। इसी तरह प्राइवेट, पत्राचार और कंपार्टमेंट की परीक्षाएं भी एक तारीख पर आयोजित की जाएंगी। विवाद समाधान तंत्र को लेकर शीर्ष अदालत के सुझाव पर सीबीएसई ने कहा है कि रिजल्ट की गणना से संबंधित सभी मामलों को बोर्ड द्वारा गठित एक समिति को भेजा जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट में अतिरिक्त हलफनामा दायर कर सीबीएसई ने कहा है कि 31 जुलाई तक 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद यदि छात्र रिजल्ट संतुष्ट नहीं हुए तो सीबीएसई, छात्रों को परीक्षा के लिए पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान करेगा। बोर्ड द्वारा परीक्षा केवल मुख्य विषयों में आयोजित की जाएगी और यह परीक्षा तब होगी जब परीक्षा आयोजित करने के लिए अनुकूल परिस्थितियां होंगी।
यह भी पढ़ें : लोक सेवा परीक्षा : बहुत पावरफुल होते हैं एसडीओ-एसडीएम, आप भी ऐसे बन सकते हैं अधिकारी
इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 17 जून, 2021 को 12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी किए थे, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। बोर्ड ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए 30:30:40 का मूल्यांकन फॉर्मूला दिया था। तब सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बोर्ड से शिकायत निवारण तंत्र, वैकल्पिक परीक्षा की तारीख आदि चीजों को शामिल करने के लिए कहा था। इस संबंध में सोमवार, 21 जून की सुनवाई के दौरान सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दायर किया है।
यह भी पढ़ें : भारतीय प्रशासनिक सेवा : कैसे बनते हैं आईएएस अधिकारी? पढ़िए चयन, प्रशिक्षण, नियुक्ति और पदोन्नति प्रक्रिया
हलफनामे के अनुसार, सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 12वीं कक्षा के मूल्यांकन मानदंड पर एक विवाद समाधान समिति बनाने के लिए सहमति व्यक्त की है। इस समिति का उद्देश्य छात्रों को प्रदान किए जा रहे अंकों पर उनकी शिकायतों का समाधान करना होगा। सीबीएसई ने अपने हलफनामे में कहा कि 12वीं का रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : भारतीय विदेश सेवा : कैसे बनें आईएफएस अधिकारी? पढ़िए चयन, प्रशिक्षण, नियुक्ति और पदोन्नति प्रक्रिया
वहीं, अगर विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणामों से अंसतुष्ट हैं तो उन्हें शारीरिक तौर पर परीक्षा में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। विद्यार्थियाें को लिखित परीक्षा देने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का पर्याप्त अवसर प्रदान किया जाएगा। इन परीक्षाओं का आयोजन 15 अगस्त, 2021 से 15 सितंबर, 2021 के बीच ऑफलाइन तौर पर किया जाएगा। हालांकि, परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार परिणाम ही अंतिम माना जाएगा।
सीबीएसई ने मानकीकरण सुनिश्चित करने के लिए स्कूल स्तर पर अंकों के मॉडरेशन का भी प्रावधान किया गया है। बोर्ड ने कहा है, यह निष्पक्षता के लिए यह आवश्यक है और यह सुनिश्चित करने के लिए कि आवंटित अंक तुलनीय हैं और स्कूल द्वारा अपनाई जाने वाली मूल्यांकन की पद्धति के कारण किसी भी छात्र पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े या अनुचित लाभ नहीं मिले।
कमेंट
कमेंट X