फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Result: Compartment Exam to be Held in July, Controller Provides Details in Q&A Session

CBSE Board: जुलाई में होगा सीबीएसई कंपार्टमेंट एग्जाम, सवाल-जवाब सत्र में परीक्षा नियंत्रक ने दी जानकारी

Mon, 24 Mar 2025 08:08 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 24 Mar 2025 08:08 AM IST
सार

CBSE Compartment Exam: सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने जुलाई में होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा के बारे में जानकारी दी। अगर किसी छात्र को 10वीं में दो और 12वीं में एक विषय में असफलता मिली तो उन्हें तीन अवसर मिलेंगे। पढ़ें पूरी जानकारी।

विज्ञापन
CBSE Board Result: Compartment Exam to be Held in July, Controller Provides Details in Q&A Session
CBSE - फोटो : CBSE

विस्तार

CBSE Compartment Exam 2025: सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने हाल ही में आगामी कंपार्टमेंट परीक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी कक्षा 10वीं में दो और कक्षा 12वीं में एक विषय में उत्तीर्ण नहीं हो पाता है, तो उसे तीन अवसर मिलते हैं। जिसमें जुलाई में होने वाली पूरक परीक्षा भी शामिल है। ऐसे तमाम सवालों के जवाब देने के लिए परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने अमर उजाला के सवाल-जवाब सत्र में भाग लिया और छात्रों के लिए जरूरी टिप्स और सलाह दी।
विज्ञापन

सवाल: मेरी प्री बोर्ड की परीक्षा अच्छी गई थी। मगर, उस स्तर का प्रदर्शन बोर्ड परीक्षा में नहीं कर पा रहा हूं। क्या रिजल्ट में प्री बोर्ड परीक्षा के अंक भी जोड़े जाते हैं।- नितिन
जवाब:
स्वयं पर पूरा भरोसा रखें। यदि प्री बोर्ड अच्छे हुए हैं तो बोर्ड परीक्षा भी अच्छी होगी। सभी अध्यापक अपने छात्रों को प्री-बोर्ड व बोर्ड परीक्षाओं के लिए गहन परिश्रम
कराते हैं। अधिकाश यह देखने को मिला है कि जिन छात्रों का प्री- बोर्ड की परीक्षाओं में प्रदर्शन अच्छा रहता है उनका प्रदर्शन बोर्ड की परीक्षाओं में भी अच्छा रहा है। शेष आगामी परीक्षाओं की तैयारी एकाग्रचित होकर करें।

सवाल: वर्ष में कितनी बार कंपार्टमेंट की परीक्षा होती है। क्या एक साल के अंतराल के बाद भी कंपार्टमेंट की परीक्षा दी जा सकती है।- साक्षी
जवाब: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अपनी सभी योजनाएं छात्रों को केंद्र में रखकर बनाता है। यदि कोई विद्यार्थी कक्षा दसवीं में दो विषय व कक्षा 12वीं में एक विषय में उत्तीर्ण होने से रह जाता है। तब ऐसे विद्यार्थियों को निम्न तीन अवसर प्रदान किये जाते हैं। पहला अवसर जुलाई में होने वाली पूरक परीक्षा में, दूसरा आगामी वर्ष फरवरी-मार्च में होने वाली मुख्य परीक्षा में और उसके बाद जुलाई में होने वाली पूरक परीक्षा में दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: मैं 12वीं कक्षा का छात्र हूं। पेपर अच्छे जा रहे हैं। लेकिन मैं थोड़ा धीरे लिखता हूं। कुछ सवाल छूट भी रहे हैं। अभी जो पेपर बचे हैं उनके लिए लिखने की गति को कैसे बढ़ाया जा सकता है।- अमन
जवाब: कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। बस उसके लिए हमें तैयारी की आवश्कता होती है। तैयारी केवल अभ्यास से हो सकती है। निरंतर अभ्यास से हम असंभव को भी संभव बना सकते हैं। अब आपको तो केवल लिखने का ही प्रयास करना है। आप तुरंत अभ्यास में जुट जाएं और कम समय में अधिक व सही लिखने का प्रयास करें।
विज्ञापन

सवाल: मैं सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा का छात्र हूं। वर्तमान में बोर्ड के बंगाली विषय ( छठे विषय) की परीक्षा और जेईई मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। दोनों परीक्षा दो अप्रैल को आयोजित होने वाली है। क्या बंगाली परीक्षा में अनुपस्थित रहने पर मुझे कम्पार्टमेंट का दर्जा मिलेगा। साथ ही छठे विषय की परीक्षा में शामिल नहीं होने से मेरे समग्र परिणाम और भविष्य की शैक्षणिक संभावनाओं पर क्या प्रभाव पड़ेगा।- सप्तऋषि घोष दस्तीदार
जवाब: बंगाली विषय आपके प्रथम पांच विषयों में से एक है तब आपका परीक्षाफल कम्पार्टमेंट होगा। अगर नहीं है तब आप उत्तीर्ण घोषित होंगे। अगर आप छठे विषय में शामिल नहीं होते है तब आपको इस विषय में अनुपस्थित दिखाया जाएगा। लेकिन परीक्षा परिणाम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह भी बताना चाहूंगा कि में यदि किसी छात्र की कक्षा 12वीं की परीक्षा व जेईई (मुख्य) परीक्षा एक ही दिन है तब एनटीए द्वारा छात्र की जेईई (मुख्य) परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है।

नोट: परीक्षा की तैयारी व तनाव को लेकर सवाल हों तो अमर उजाला को aucbsehelp@gmail.com इस ईमेल पर भेज सकते हैं। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक से सवालों के जवाब लेकर इन्हें मार्च के प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed