{"_id":"61120e3d8ebc3e7caa3604f3","slug":"cbse-board-exams-2021-board-will-release-class-10-12-offline-date-sheet-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cbse Datesheet 2021: बोर्ड आज जारी करेगा ऑफलाइन एग्जाम की समय सारिणी, अगस्त में होगी परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Cbse Datesheet 2021: बोर्ड आज जारी करेगा ऑफलाइन एग्जाम की समय सारिणी, अगस्त में होगी परीक्षा
Tue, 10 Aug 2021 12:30 PM IST
वर्तिका तोलानी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:30 PM IST
सार
बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए 16 अगस्त से 15 सितंबर, 2021 तक इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा।
विज्ञापन
Cbse 10th, 12th Datesheet 2021
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 की समय सारिणी जारी करने जा रहा है। बोर्ड 10 अगस्त 2021 को कक्षा 10वीं, 12वीं के इम्प्रूवमेंट, कंपार्टमेंट, निजी और पत्राचार परीक्षा के लिए ऑफलाइन डेट शीट की घोषणा करेगा। अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर समय सारिणी देख सकते हैं।
विज्ञापन
16 अगस्त से 15 सितंबर तक होगी परीक्षा
सीबीएसई ने 30 जुलाई को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम और 3 अगस्त 2021 को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी किया था। अपने अंकों से असंतुष्ट विद्यार्थी बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली शारीरिक परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं। बता दें कि बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए 16 अगस्त से 15 सितंबर, 2021 तक इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा। कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा देश और विदेशों में निर्धारित केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन के लिए जल्द उपलब्ध होगा पोर्टल
मूल्यांकन नीति के आधार पर तैयार किए गए नतीजों से असंतुष्ट और परिणाम में सुधार करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए जल्द ही पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा। 2 अगस्त को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों के परिणाम मूल्यांकन नीति के आधार पर तैयार नहीं किए जा सके, उन्हें स्वतः ही परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
कमेंट
कमेंट X