{"_id":"5cb82e5abdec22146f516b0c","slug":"cbse-board-exam-result-2019-know-about-chages-in-10th-class-syllabus-sarkari-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक विज्ञान से अध्याय हटाए नहीं गए, सीबीएसई ने किया स्पष्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सामाजिक विज्ञान से अध्याय हटाए नहीं गए, सीबीएसई ने किया स्पष्ट
Thu, 18 Apr 2019 09:42 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Thu, 18 Apr 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं के सामाजिक विज्ञान विषय से कुछ अध्यायों को हटाए जाने पर सीबीएसई ने अपना स्पष्टीकरण दिया है। बोर्ड का कहना है कि सामाजिक विज्ञान से अध्यायों को हटाया नहीं गया है। इन अध्यायों को बच्चे पढ़ेंगे और इनका मूल्यांकन आंतरिक आधार पर होगा। आंतरिक मूल्यांकन में प्राप्त अंक छात्र के फाइनल स्कोर में परिलक्षित होंगे।
विज्ञापन
बोर्ड स्कूलों द्वारा किए गए आंतरिक मूल्यांकन के रिकॉर्ड की जांच भी करेगा। सीबीएसई का कहना है कि सामाजिक विज्ञान के सभी अध्यायों का छात्रों द्वारा अध्ययन किया जाएगा। पाठ्यक्रम समिति की सिफारिशों और हितधारकों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर बोर्ड ने कुछ अध्यायों को आंतरिक मूल्यांकन के हिस्से के रूप में बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बोर्ड को हितधारकों से अनुरोध मिला था कि छात्रों को चार अलग-अलग विषयों अर्थात इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र के विशाल पाठ्यक्रम का अध्ययन करना पड़ता है। स्कूल आधारित मूल्यांकन की नई प्रणाली के तहत इन अध्यायों का आंकलन करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
बोर्ड का कहना है कि लोकतंत्र और विविधताएं, लोकप्रिय संघर्ष और आंदोलन, लोकतंत्र की चुनौतियां अध्याय को अनुभवात्मक शिक्षा और प्रैक्टिकल वर्क के माध्यम से अच्छी तरह से समझा जा सकता है।
TS Inter result 2019: परीक्षा के परिणाम घोषित : TS Intermediate Result 2019
कमेंट
कमेंट X