{"_id":"6af165879529bdc234099ce0","slug":"cbse-board-exam-2027-expert-tips-to-score-above-95-in-class-10-and-12-exams-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027: 95% से ज्यादा अंक लाने हैं तो अपनाएं ये आसान तरीके, तैयारी होगी मजबूत","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027: 95% से ज्यादा अंक लाने हैं तो अपनाएं ये आसान तरीके, तैयारी होगी मजबूत
Mon, 09 Nov 2026 12:06 PM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Mon, 09 Nov 2026 12:06 PM IST
सार
सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 में 95 फीसदी से ज्यादा अंक लाने के लिए सही तैयारी और पढ़ाई की रणनीति जरूरी है। एक्सपर्ट ने छात्रों को पांच खास टिप्स दिए हैं। इनमें एनसीईआरटी की किताबों का अभ्यास, पुराने प्रश्नपत्र हल करना, कॉन्सेप्ट समझना, उत्तर लिखने का सही तरीका और नियमित दोहराई शामिल है। जानें परीक्षा में बेहतर अंक पाने का आसान तरीका।
विज्ञापन
CBSE Board Exam 2027
- फोटो : AI Generated
विस्तार
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सबसे जरूरी है कि वे एनसीईआरटी की किताबों पर अच्छी पकड़ बनाएं। बोर्ड परीक्षा में पूछे जाने वाले कई सवाल एनसीईआरटी की किताबों पर आधारित होते हैं। ऐसे में केवल चैप्टर पढ़ लेना काफी नहीं है। छात्रों को किताब में दिए गए उदाहरण, अभ्यास के सवाल, चित्र, टेबल और बॉक्स में दी गई जानकारी भी ध्यान से पढ़नी चाहिए। खासकर गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में हर टॉपिक को समझना बेहतर अंक पाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने प्रश्नपत्र हल करना क्यों जरूरी है?
- बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए केवल पढ़ना ही काफी नहीं है, बल्कि सवाल हल करने का अभ्यास भी जरूरी है।
- इसके लिए छात्रों को पिछले पांच से दस साल के प्रश्नपत्र और सीबीएसई के सैंपल पेपर हल करने चाहिए।
- कोशिश करें कि हफ्ते में कम से कम दो बार तीन घंटे का समय तय करके पूरा पेपर हल करें।
- इसके लिए स्टॉपवॉच या घड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इससे परीक्षा के दौरान समय का सही इस्तेमाल करना सीखेंगे।
- साथ ही यह भी पता चलेगा कि कौन से विषय या सवाल हल करने में ज्यादा समय लग रहा है।
रटने के बजाय विषय को समझना क्यों जरूरी है?
सीबीएसई की परीक्षा में अब ऐसे सवालों पर भी जोर दिया जा रहा है, जिनमें छात्रों को अपनी समझ और जानकारी का इस्तेमाल करना होता है। इसलिए किसी परिभाषा, नियम या फॉर्मूले को केवल याद करने के बजाय यह समझना जरूरी है कि वह कैसे और क्यों काम करता है। उदाहरण के लिए, विज्ञान में किसी नियम को पढ़ते समय उसके पीछे का कारण और इस्तेमाल भी समझें। गणित में फॉर्मूले को याद करने के साथ यह जानें कि उसे किस तरह के सवाल में लगाना है। फ्लोचार्ट, माइंड मैप और साफ चित्र बनाकर पढ़ने से विषय समझना आसान हो सकता है।
विज्ञापन
उत्तर लिखने का सही तरीका क्या है?
परीक्षा में सवाल का सही जवाब जानना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी उसे सही तरीके से लिखना भी है। उत्तर लिखते समय मुख्य बातों को छोटे-छोटे बिंदुओं में लिखें। जरूरी शब्दों और अहम जानकारी को रेखांकित कर सकते हैं, ताकि जांच करने वाले शिक्षक की नजर उन पर आसानी से पड़े। गणित और विज्ञान के सवाल हल करते समय सभी जरूरी चरण साफ-साफ दिखाएं। इससे सही तरीके से हल किए गए चरणों के अंक मिलने में मदद मिल सकती है। उत्तर को बेवजह लंबा न करें। सवाल की मांग और तय शब्द सीमा के अनुसार सटीक जवाब लिखें।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X