फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Class 12 Exams 2021 will be conducted

CBSE Board 2021 : 12वीं की परीक्षाएं होंगी, राज्यों से लिखित में सुझाव मांगे, अंतिम फैसला 30 मई को

Sun, 23 May 2021 05:02 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 23 May 2021 05:02 PM IST
सार

बैठक में विभिन्न शिक्षा मंत्रियों ने और अधिकारियों ने अपने विचार रखे। ज्यादातार परीक्षाओं के आयोजन के पक्ष में हैं। हालांकि, परीक्षा पैटर्न में बदलाव किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
CBSE Board Class 12 Exams 2021 will be conducted
उच्च स्तरीय बैठक में परीक्षा आयोजित करने के प्रस्तावों पर चर्चा - फोटो : @ani

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों,शिक्षा सचिवों, राज्य परीक्षा बोर्डों के अध्यक्षों, हितधारकों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बारहवीं कक्षा की परीक्षा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, प्रकाश जावड़ेकर, स्मृति ईरानी भी मौजूद थे। बैठक में परीक्षाओं को लेकर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हो पाया है। बैठक में सीबीएसई ने कहा कि जून के आखिरी हफ्ते में परीक्षा का आयोजन करवा सकते हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों का दावा है कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी राज्यों को अपने सुझाव दो दिन में लिखित में भेजने को कहा है। उसके बाद 30 मई तक फैसला किया जा सकता है।बैठक में विभिन्न शिक्षा मंत्रियों ने और अधिकारियों ने अपने विचार रखे। ज्यादातार राज्य परीक्षाओं के सुरक्षित आयोजन के पक्ष में हैं। हालांकि, परीक्षा पैटर्न में बदलाव किए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि परीक्षाओं ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे और संक्षिप्त उत्तरात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, 12वीं बोर्ड में भी केवल प्रमुख विषयों की ही परीक्षाएं कराई जाएंगी।बताया जा रहा है कि दिल्ली को छोड़कर सभी राज्य 12वीं की परीक्षा के लिए सहमत थे।
विज्ञापन

 

हालांकि, बैठक के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच परीक्षाओं के आयोजन की जिद को नासमझी बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ मीटिंग में आज मांग रखी कि परीक्षा से पहले 12वीं के सभी बच्चों के लिए वैक्सीन की व्यवस्था करें। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर परीक्षा का आयोजन करवाने की जिद बहुत बड़ी गलती और नासमझी साबित होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से अगर वैक्सीन उपलब्ध करा दी जाए तो राज्य सरकारें 1 सप्ताह में 12वीं के सभी विद्यार्थियों व टीचर्स को वैक्सीन लगवा दें। दिल्ली में तो हम अधिकतम 2 दिन में ही 12वीं के सभी विद्यार्थियों व सभी शिक्षकों को वैक्सीन लगाने का काम पूरा कर लेंगे। 

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री ने भी सुरक्षित परीक्षाओं के आयोजन में सहमति जताई है। वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र से सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथियां देश भर में कोविड-19 की स्थिति पर विचार करने के बाद ही तय करने को कहा है। 

इस बीच, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 14 मई 2021 को  मण्डल की हाईस्कूल परीक्षा का आयोजन नहीं किए जाने संबंधी तथा आंतरिक एवं प्रायोगिक परीक्षा की ओएमआर शीट्स भरने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए है। 

वहीं, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, छात्रों को अपने संबंधित केंद्रों से प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त होंगी और प्रश्न पत्र प्राप्त होने के 05 दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिकाएं जमा करनी होंगी। जबकि गोवा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शाम पांच बजे बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अहम घोषणा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed