CBSE Class 10th 12th Result 2022: सीबीएसई टर्म 1 के परिणाम की जल्द हो सकती है घोषणा, छात्र ऐसे देखें नतीजे
सीबीएसई द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म 1 बोर्ड परीक्षा जल्द ही जारी करने की उम्मीद है। छात्र अपने परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या डिजिलॉकर एप व वेबसाइट digilocker.gov.in पर भी जाकर देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से 10वीं और 12वीं कक्षा के टर्म 1 बोर्ड परीक्षा के परिणाम जल्द जारी किए जा सकते हैं। इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि बोर्ड इस सप्ताह टर्म 1 परीक्षा के परिणाम को जारी कर सकता है, लेकिन इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी। 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र टर्म 1 परीक्षा के परिणाम को इन आधिकारिक वेबसाइटों-cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। नवंबर व दिसंबर, 2021 में टर्म 1 की परीक्षाएं आयोजित हुई थीं। छात्र अपने नतीजे डिजिलॉकर एप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर भी जाकर देख सकते हैं। ऐसी उम्मीद है कि छात्र को उमंग एप और एसएमएस के जरिए अपने परिणाम उपलब्ध होंगे। वहीं, सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के मार्च व अप्रैल, 2022 में आयोजित होने की संभावना है।
CBSE Class 10th 12th Result 2022 को इन तरीकों से देख सकते हैं
डिजिलॉकर के जरिए देख सकते हैं स्कोर
- छात्र डिजिलॉकर ऐप या इसकी वेबसाइट digilocker.gov.in पर अपना स्कोर देख सकते हैं। इसी प्रक्रिया के जरिए वे अपनी मार्कशीट, सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
उमंग एप से मिलेगी अंकों की जानकारी
- यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस (उमंग) एप को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन द्वारा विकसित किया गया है। इसके जरिए भी छात्र अपने सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं।
एनआईसी वेबसाइट पर देख सकते हैं स्कोरकार्ड
- यह वेबसाइट राष्ट्रीय सूचना विज्ञान (एनआईसी) द्वारा विकसित की गई है। छात्र इसकी आधिकारिक वेबसाइट results.gov.in पर जाकर अपने बोर्ड परीक्षा के परिणाम को देख सकते हैं।
आईवीआरएस और एसएमएस
- छात्र इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) और एसएमएस के जरिए भी अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।
CBSE Class 10th 12th Result 2022 को ऐसे देखें
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं
- सीबीएसई 10वीं व 12वीं कक्षा के टर्म 1 परिणाम 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि को दर्ज करें।
- इन्हें दर्ज करने के बाद 10वीं व 12वीं कक्षा के टर्म 1 परीक्षा के परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।
- छात्र अपने परिणाम को डाउनलोड कर लें।
- अब अपने परिणाम का प्रिंट आउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X