फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board 2025: free pre-exam tele counseling Start from February 1, counseling will relieve stress

CBSE Board 2025: सीबीएसई एक फरवरी से शुरू करेगा निशुल्क प्री परीक्षा टेली काउंसलिंग, तनाव को दूर करेगी परामर्श

Thu, 30 Jan 2025 09:18 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 30 Jan 2025 09:18 AM IST
सार

CBSE Board 2025:

विज्ञापन
CBSE Board 2025: free pre-exam tele counseling Start from February 1, counseling will relieve stress
cbse - फोटो : CBSE

विस्तार

CBSE Board 2025: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की फरवरी में शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ऐसे में सीबीएसई बच्चों में परीक्षा से पूर्व होने वाले तनाव को कम करने, परीक्षा की तैयारी के टिप्स देने, समय प्रबंधन की तकनीक सिखाने के लिए निशुल्क प्री परीक्षा टेली काउंसलिंग सेवा शुरू करने जा रहा है। एक फरवरी से शुरू होने वाली इस सेवा का लाभ छात्र व अभिभावक चार अप्रैल तक ले सकते हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई ने इसके लिए आईवीआरएस टोल फ्री नंबर 1800-11-8004 जारी किया है। इस पर चौबीस घंटे हिंदी व अंग्रेजी में तनाव मुक्त परीक्षा तैयारी के टिप्स, समय प्रबंध तकनीक की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

 

अपने सवालों के जवाब पूछ सकेंगे छात्र

इसके माध्यम से छात्र प्रिंसिपल, काउंसलरों से अपने सवालों के जवाब ले सकते हैं। इसके अलावा एफएक्यूज, व सीबीएसई से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। वहीं, टेली काउंसलिंग सेवा पर सीबीएसई के देश व विदेश स्थित स्कूलों के बच्चों के लिए 66 प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स उपलब्ध रहेंगे। जिसमें प्रिंसिपल, काउंसलर, मनोवैज्ञानिक, स्पेशल एजुकेटर शामिल हैं। टेली सेवा पर छात्र सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक परामर्श ले सकते हैं।


इनमें से 51 काउंसलर भारत में व 15 काउंसलर नेपाल, जापान, कतर, ओमान व यूएई में मौजूद रहेंगे। सीबीएसई ने तनाव से बचाने के लिए द्विभाषी पॉड कॉस्ट व वीडियो की सुविधा भी दी है। तनाव प्रबंधन, तैयारी की रणनीति और मानसिक स्वास्थ्य को संबोधित करने वाले द्विभाषी पॉडकास्ट-वीडियो सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed