फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board 2020 Exam Dates, CBSE class 10 and 12 Practical Exam Schedule, pattern guidelines

CBSE Board 2020: प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानें कैसा होगा पैटर्न

Wed, 06 Nov 2019 10:10 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 06 Nov 2019 10:10 AM IST
सार

  • सीबीएसई ने जारी किया प्रैक्टिकल परीक्षाओं और प्रोजेक्ट असेसमेंट का शेड्यूल
  • कक्षा 10-12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 को लेकर दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
CBSE Board 2020 Exam Dates, CBSE class 10 and 12 Practical Exam Schedule, pattern guidelines
सीबीएसई स्टूडेंट्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE - Central Board of Secondary Education) ने सत्र 2020 में होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। साथ ही बोर्ड ने थ्योरी परीक्षाओं की शुरुआती तारीख के संबंध में भी जानकारी दी है। क्योंकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्कूलों द्वारा ही संचालित की जाती हैं, बोर्ड ने इसके लिए कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। इन्हीं निर्देशों के आधार पर देश के सभी सीबीएसई स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करनी हैं। बोर्ड ने हिदायत दी है कि सभी स्कूलों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करना है।

विज्ञापन


बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, देशभर के सभी सीबीएसई स्कूलों में सत्र 2020 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं और प्रोजेक्ट्स असेसमेंट की प्रक्रिया एक जनवरी 2020 से शुरू होनी हैं। ये परीक्षाएं 7 फरवरी 2020 तक संचालित की जा सकती हैं। वहीं, कौशल विषयों के लिए थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी 2020 से शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा को लेकर छात्रों के लिए आई जरूरी सूचना, बोर्ड ने दिया ये निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संचालन को लेकर बोर्ड द्वारा जारी निर्देश -

  • प्रैक्टिकल परीक्षाएं और प्रोजेक्ट असेसमेंट स्कूल खुद ही करेंगे।
  • पहले की तरह ही इस बार भी इन परीक्षाओं में एक इंटर्नल और एक एक्सटर्नल एग्जामिनर होंगे। एक्सटर्नल एग्जामिनर सीबीएसई द्वारा नियुक्त किए जाएंगे।
  • इसके अलावा प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट दोनों के लिए बोर्ड एक ऑब्जर्वर भी नियुक्त करेगा। ऑब्जर्वर की देखरेख में ही दोनों परीक्षाएं संचालित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें : बड़े बदलाव: देशभर के कॉलेजों में दाखिले के लिए एक ही प्रवेश परीक्षा, बोर्ड भी साल में दो बार

  • स्कूलों को परीक्षा / असेसमेंट खत्म होने के तुरंत बाद बोर्ड द्वारा दी गई लिंक के जरिए छात्रों के अंक अपलोड करने होंगे। इस लिंक के जरिए जो फोटो अपलोड होंगी, उनमें जियोटैगिंग और टाइम टैगिंग होगी। इससे पता चलेगा की फोटो किस समय और किस जगह से अपलोड की गई है।
  • बोर्ड ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिया है कि छात्रों के अंक बेहद ध्यानपूर्वक अपलोड करें। क्योंकि इसके लिए दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।

इस संबंध में बोर्ड द्वारा जारी सूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed