फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   CBSE Board 2020 class 10 and class 12 latest marking scheme, passing marks for cbse board exam

CBSE Board 2020: बोर्ड ने जारी की नई मार्किंग स्कीम, पास होने के लिए ये जरूरी

Wed, 13 Nov 2019 11:35 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 13 Nov 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
CBSE Board 2020 class 10 and class 12 latest marking scheme, passing marks for cbse board exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE - Central Board Secondary Education) शैक्षणिक सत्र 2020 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए नई मार्किंग स्कीम जारी की है। इसमें बोर्ड ने बताया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए छात्रों को किस विषय की किन परीक्षाओं में कितने अंक लाना जरूरी है।

विज्ञापन


इसके लिए बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि अधिकांश विषयों में दो से तीन असेसमेंट के क्षेत्र होते हैं- थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट/इंटरनल असेसमेंट। इन सभी में सबसे ज्यादा अंक थ्योरी परीक्षा के लिए होते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए बोर्ड ने हर विषय में किस परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं, इसका ब्लूप्रिंट भी जारी किया है। इसकी लिंक आपको इस खबर में आगे दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं के लिए पासिंग क्राइटेरिया

बोर्ड ने अपने सर्कुलर में बताया है कि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/इंटरनल परीक्षाओं में 33-33 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। यानी सिर्फ थ्योरी ही नहीं, बोर्ड के लिए किसी विषय के लिए होने वाली सभी परीक्षाओं में कुल अंकों का 33 फीसदी लाना जरूरी है। इसके अलावा कुल मिलाकर हर विषय में 33 फीसदी अंक लाना भी जरूरी है।

ये भी पढ़ें : UPSC इंटरव्यू में पूछा- कमजोर अंग्रेजी के साथ कैसे चलाएंगे प्रशासन, मिला ये जवाब

10वीं के लिए पासिंग क्राइटेरिया

वहीं बोर्ड ने कहा है कि कक्षा 10वीं में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कुल 33 फीसदी अंकों के साथ-साथ थ्योरी, प्रैक्टिकल/इंटरनल असेसमेंट में भी अलग से 33-33 फीसदी अंक अनिवार्य है।

दोनों ही कक्षाओं के लिए थ्योरी की परीक्षाएं जहां सीबीएसई खुद आयोजित कराएगा। वहीं, प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/इंटरनल असेसमेंट स्कूलों द्वारा आयोजित किए जाएंगे। इसमें भी प्रोजेक्ट व प्रैक्टिकल के लिए एग्जामिनर स्कूल से बाहर के होंगे। जबकि इंटरनल असेसमेंट पूरी तरह स्कूल द्वारा ही लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : CBSE Board 2020: परीक्षा की डेटशीट को लेकर आई जरूरी खबर

बोर्ड द्वारा जारी अंकों का ब्लूप्रिंट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed