फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board 10th 12th Date Sheet 2025 out at cbse.gov.in; Exams starts from 15 Feb, Check Shcedule here

CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट; 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

Thu, 21 Nov 2024 08:55 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 21 Nov 2024 08:55 AM IST
सार

CBSE 10th 12th Date Sheet 2025: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जो भी छात्र इस वर्ष परीक्षा में बैठेंगे वे नीचे पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
CBSE Board 10th 12th Date Sheet 2025 out at cbse.gov.in; Exams starts from 15 Feb, Check Shcedule here
CBSE Date Sheet 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

CBSE Date Sheet 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, यानी 20 नवंबर, 2024 को कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षा समय सारिणी (CBSE Board Exam Time Table 2025) जारी कर दी है। आगामी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले 10वीं और 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in. पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

CBSE Board Exams 2025: 15 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

वेबसाइट पर डेटशीट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। जैसा कि बोर्ड ने पूर्व में घोषणा की थी कि 2025 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी, आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं इसी तिथि से शुरू हो रही हैं। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आगाज 15 फरवरी को अंग्रजी विषय की परीक्षा के साथ होगा। वहीं, 12वीं परीक्षा की शुरुआत फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा के साथ होगी।

इस वर्ष, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 भारत के 8,000 स्कूलों और विदेशों के 26 अन्य देशों के   44 लाख से अधिक छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी । CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 में बैठने के लिए छात्रों की न्यूनतम 75% उपस्थिति होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Board 10th Date Sheet 2025: सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा की तिथियां

सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी को शुरू होगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट सुबह 10.30 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन (15 फरवरी को) अंग्रेजी संचार/अंग्रेजी भाषा और साहित्य विषय की परीक्षा होगी।

 

 

सीबीएसई बोर्ड 10वीं की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम

तारीख विषय
15 फरवरी, 2025 अंग्रेजी संचार/अंग्रेजी भाषा और साहित्य
20 फरवरी, 2025 विज्ञान
22 फरवरी, 2025 फ्रेंच/संस्कृत
25 फरवरी, 2025 सामाजिक विज्ञान
28 फरवरी, 2025 हिंदी (कोर्स ए/कोर्स बी)
10 मार्च, 2025 अंक शास्त्र
18 मार्च, 2025 सूचान प्रौद्योगिकी

 

विज्ञापन

CBSE Board Intermediate Exams 2025: 12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम

सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी को शुरू होगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट सुबह 10.30 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन (15 फरवरी को) फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा की समाप्ति 4 अप्रैल को मनोविज्ञान की परीक्षा के साथ होगी।


 
सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम
तारीख विषय
15 फरवरी, 2025 व्यायाम शिक्षा
21 फरवरी, 2025 भौतिक विज्ञान
22 फरवरी, 2025 बिजनेस स्टडीज    
24 फरवरी, 2025 भूगोल
27 फरवरी, 2025 रसायन विज्ञान
08 मार्च, 2025 गणित - मानक/अनुप्रयुक्त गणित
11 मार्च, 2025 अंग्रेजी ऐच्छिक/अंग्रेजी कोर
19 मार्च, 2025 अर्थशास्त्र
22 मार्च, 2025 राजनीति विज्ञान
25 मार्च, 2025 जीवविज्ञान
26 मार्च, 2025 लेखाकर्म
1 अप्रैल, 2025 इतिहास
4 अप्रैल, 2025 मनोविज्ञान
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed