फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE asks schools to hold exams for students failed in Class 9 and 11

सीबीएसई ने स्कूलों से कहा- नौवीं और ग्यारहवीं में फेल हुए विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराएं

Wed, 01 Jul 2020 02:41 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 01 Jul 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
CBSE asks schools to hold exams for students failed in Class 9 and 11
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

CBSE Exams 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूलों से नौवीं और ग्यारहवीं में फेल हुए  विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आयोजित करने के लिए कहा है। स्कूल इस बात का निर्धारण खुद करेंगे कि ऐसे विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा ली जाए या फिर ऑफलाइन। स्कूल चाहें तो ऐसे विद्यार्थियों को अभिनव परीक्षण के जरिए पदोन्नत भी कर सकते हैं। सीबीएसई ने अपने एक हाल ही के नोटिस में स्पष्ट किया है कि नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों के लिए अवसर बढ़ाएं।

विज्ञापन


सीबीएसई का कहना है कि स्कूलों को यह कहते हुए गुमराह किया जा रहा है कि जब तक दिल्ली के हाईकोर्ट में दायर रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल बनाम सीबीएसई केस निस्तारण नहीं होता है, तब तक स्कूलों के लिए अधिसूचना का अनुपालन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। स्कूल ऐसी बातों पर विश्वास न करें और नौवीं एवं ग्यारहवीं के छात्रों के लिए अवसर बढ़ाएं। बता दें कि बीएसई ने हाल ही में पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों को पदोन्नत करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन


जबकि 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए अगली कक्षा में प्रमोशन दिए जाने का निर्देश दिया था। अगर विद्यार्थी नौवीं और दसवीं कक्षा में आंतरिक मूल्यांकन में फेल हो जाते हैं, तो उनको अगली कक्षा में जाने का दूसरा मौका मिलेगा। ऐसे विद्यार्थियों के लिए फिर से परीक्षाएं होंगी या फिर उनका आतंरिक मूल्यांकन होगा ताकि वह अगली कक्षा में जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed