CBSE Schools: सीबीएसई और एनसीबी ने किया मादक द्रव्यों के खिलाफ समझौता, स्कूलों में बनाए जाएंगे नशामुक्त माहौल
Drug-Free Schools: सीबीएसई और एनसीबी ने मिलकर स्कूलों में नशा नहीं होने वाला सुरक्षित माहौल बनाने का कदम उठाया है। इसका मकसद है कि छात्रों को स्वस्थ और सही जीवन जीने की सीख दी जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Awareness Program: मादक द्रव्यों के सेवन को रोकने और छात्रों के लिए सुरक्षित शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कदम स्कूलों में नशामुक्त वातावरण बनाने के लिए लिया गया है। सीबीएसई ने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट पर जारी एक नोटिस के माध्यम से दी है।
3 सितंबर को होगा हस्ताक्षर
सीबीएसई और एनसीबी का यह समझौता ज्ञापन 3 सितंबर 2025 को सीबीएसई मुख्यालय, द्वारका, नई दिल्ली में हस्ताक्षरित किया जाएगा। इस समझौते के तहत दोनों संगठन मिलकर मादक द्रव्यों के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगे और छात्रों के लिए सुरक्षित स्कूल वातावरण सुनिश्चित करेंगे।
शिक्षक और छात्रों के लिए जागरूकता अभियान
इस पहल के अंतर्गत शिक्षक, परामर्शदाता और छात्र सभी के लिए जागरूकता कार्यक्रम और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों में मादक द्रव्यों के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवन विकल्प और जिम्मेदार निर्णय लेने की जानकारी दी जाएगी।
समझौता ज्ञापन के बाद सीबीएसई से जुड़े सभी स्कूलों में प्रधानाचार्यों और परामर्शदाताओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे न केवल स्कूल समुदाय मजबूत होगा, बल्कि छात्रों को सुरक्षित और स्वस्थ जीवन अपनाने की दिशा में मार्गदर्शन भी मिलेगा।
कब और कहां होगा कार्यक्रम?
सीबीएसई और एनसीबी मिलकर मादक द्रव्यों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 3 सितंबर 2025 को करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा (रिपोर्टिंग समय: सुबह 9:30 बजे) और इसका स्थान है - सीबीएसई एकीकृत कार्यालय परिसर, सेक्टर-23, फेज-1, द्वारका, नई दिल्ली। इसके लिए इच्छुक प्रतिभागी को पंजीकरण करना होगा। सीटें सीमित हैं, इसलिए पंजीकरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा और चयनित प्रतिभागियों को ईमेल से सूचना दी जाएगी।
इस कार्यक्रम के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन यात्रा और ठहरने का खर्च प्रतिभागियों को खुद उठाना होगा। सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों और परामर्शदाताओं से खासतौर पर इसमें भाग लेने का आग्रह किया गया है। अगर किसी को और जानकारी चाहिए तो वह cbse.counseling@gmail.com पर संपर्क कर सकता है।
कमेंट
कमेंट X