फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Affiliation Check: Is Your Child’s School Affiliated with CBSE? Verify in Just 2 Minutes

CBSE Affiliation Check: आपके बच्चे का स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है या नहीं? ऐसे 2 मिनट में करें वेरिफाई

Wed, 27 Aug 2025 01:44 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 27 Aug 2025 01:44 PM IST
सार

CBSE School Affiliation: अभिभावकों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि उनके बच्चे जिस स्कूल में पढ़ रहे हैं, क्या वह सच में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है या नहीं। ऐसे में पैरेंट्स के लिए जरूरी है कि वे सही जानकारी रखें और खुद जांच कर लें। अब यह काम सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन किया जा सकता है।

विज्ञापन
CBSE Affiliation Check: Is Your Child’s School Affiliated with CBSE? Verify in Just 2 Minutes
CBSE School Affiliation - फोटो : CBSE

विस्तार

How to Check CBSE School Affiliation: जब भी पैरेंट्स अपने बच्चे का एडमिशन करवाने का सोचते हैं, तो सबसे पहले ये सवाल सामने आता है कि स्कूल सीबीएसई या स्टेट बोर्ड से मान्यता प्राप्त है या नहीं। कई बार लोग सिर्फ नाम सुनकर मान लेते हैं कि स्कूल सीबीएसई से जुड़ा है, लेकिन हकीकत कुछ और भी हो सकती है। ऐसे में इसकी जांच करना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

सीबीएसई के सख्त नियम

सीबीएसई के नियम साफ कहते हैं कि अगर कोई भी स्कूल उनके गाइडलाइन का उल्लंघन करता है, तो उसकी मान्यता कभी भी रद्द की जा सकती है। इसलिए पैरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे बच्चों का एडमिशन कराने से पहले स्कूल की मान्यता जरूर चेक करें।

विज्ञापन

नाम या लोकेशन से ऐसे करें चेक

अगर आपको स्कूल का नाम पता है तो Keyword wise ऑप्शन चुनें और स्कूल का नाम या लोकेशन डालकर सर्च करें। यहां तक कि आप पोस्ट ऑफिस की लोकेशन लिखकर भी स्कूल की CBSE मान्यता चेक कर सकते हैं। सर्च करने के बाद आपके सामने उस लोकेशन से जुड़े सभी सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों की लिस्ट आ जाएगी।

मान्यता कितने समय के लिए होती है? 

सीबीएसई स्कूलों की मान्यता (संबद्धता) अब स्थायी नहीं होती, बल्कि यह आमतौर पर पांच साल के लिए दी जाती है। इसके बाद स्कूलों को दोबारा आवेदन करके मान्यता नवीनीकरण करवाना पड़ता है। यह नियम 2019-20 सत्र से लागू किया गया, ताकि सभी नए और पुराने स्कूल समय-समय पर अपनी क्वालिटी स्टैंडर्ड्स बनाए रखें।

मान्यता नवीनीकरण के लिए स्कूलों को अपनी इमारत, सुरक्षा व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, छात्र-शिक्षक अनुपात, प्रयोगशालाएं, खेल का मैदान, सह-पाठयक्रम गतिविधियां और छात्रों के रिजल्ट जैसी जानकारियों पर आधारित एक विस्तृत रिपोर्ट सीबीएसई को भेजनी होती है।

बोर्ड की ओर से जब निरीक्षण रिपोर्ट संतोषजनक पाई जाती है, तब सीबीएसई पहले एक ‘आशय पत्र’ (Letter of Intent) जारी करता है। इसके बाद ही स्कूल को आधिकारिक संबद्धता (Affiliation) प्रदान की जाती है।

कैसे करें चेक कि स्कूल CBSE से मान्यता प्राप्त है या नहीं?

  1. सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://saras.cbse.gov.in/saras पर जाएं।
  2. वहां आपको “List of Affiliated Schools” का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  3. अब आप कई तरीकों से स्कूल सर्च कर सकते हैं, जैसे –
  • स्कूल का नाम या लोकेशन डालकर (Keyword wise)
  • स्कूल का Affiliation Number डालकर
  • राज्य (State wise) या क्षेत्र (Region wise) से
  • स्कूल के स्तर (School level wise) से
  • या फिर यह भी देख सकते हैं कि स्कूल Disaffiliated/Closed तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed