फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 9th and 11th students registration process starts from 1st July

CBSE Registration For 9th and 11th: 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए एक जुलाई से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, गलत जानकारी की जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की होगी

Wed, 29 Jun 2022 06:34 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 29 Jun 2022 06:34 AM IST
सार

सीबीएसई की ओर से नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के पंजीकरण के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत यदि स्कूल की तरफ से एक बार छात्र का ब्योरा ऑनलाइन जमा करा दिया जाता है तो उसे बदला नहीं जा सकता है।

विज्ञापन
CBSE 9th and 11th students registration process starts from 1st July
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं-बारहवीं की परीक्षा के लिए नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत एक जुलाई से की जा रही है। स्कूलों को विद्यार्थियों का ब्योरा सही तरीके से भरना होगा। गलत जानकारी भरने पर इसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की होगी। दरअसल, एक बार पोर्टल पर ब्योरा जमा होने के बाद उसमें सुधार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में बोर्ड ने स्कूलों को पंजीकरण में गलती नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के पंजीकरण के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत यदि स्कूल की तरफ से एक बार छात्र का ब्योरा ऑनलाइन जमा करा दिया जाता है तो उसे बदला नहीं जा सकता है। स्कूल को छात्र व माता-पिता के नाम पूरा लिखना है, संक्षेप में लिखे नाम के कारण छात्र को भविष्य में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन


मालूम हो कि  बोर्ड दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए नौवीं व ग्यारहवीं में ऑनलाइन पंजीकरण करता है। इस प्रक्रिया के तहत बच्चों, माता-पिता का नाम, कोर्स कॉम्बिनेशन, जन्मतिथि व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भरी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 सितंबर पंजीकरण की आखिरी तारीख
एक जुलाई से शुरू होकर पंजीकरण प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। इसके लिए 300 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अतिरिक्त दो हजार रुपये लेट फीस के साथ एक से 15 अक्तूबर तक पंजीकरण कराया जा सकता है। इस तरह लेट फीस के रुप में छात्र को 2300 रुपये का भुगतान करना है। विदेशों में सीबीएसई के स्कूलों के नौवीं कक्षा के छात्रों को 500 रुपये व ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed