फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 2023 Board Exam Dates Out CBSE Announces Class 10, 12 Exam Dates For 2023 Central Boards

CBSE Exam Dates Out: सीबीएसई ने जारी किया बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम, इस दिन शुरू होगी 10वीं -12वीं की परीक्षा

Fri, 30 Dec 2022 12:02 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 30 Dec 2022 12:02 AM IST
सार

CBSE Exam Dates Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
CBSE 2023 Board Exam Dates Out CBSE Announces Class 10, 12 Exam Dates For 2023 Central Boards
CBSE Exam Date Sheet 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE Exam Date Sheet 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से 21 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से 05 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी। लाखों विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम और तिथियों की घोषणा का इंतजार था।

विज्ञापन


इससे पहले, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से जेईई मेन, नीट यूजी और सीयूईटी यूजी आदि प्रवेश-परीक्षाओं की परीक्षा तिथियां पहले ही घोषित कर दी थी। वहीं, सीआईएससीआई की ओर से आईसीएसई और आईएससी बोर्ड का परीक्षा कार्यक्रम भी जारी किया जा चुका था। ऐसे में सीबीएसई के बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम का ही इंतजार था, जो कि आज जारी हो गया है। 

विज्ञापन

CBSE Exam 2023: अधिकांश पेपर सुबह की शिफ्ट में होंगे

सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा पेंटिंग, राय, गुरुंग, तमांग, शेरपा और थाई पेपर के साथ शुरू होगी और गणित के मानक और गणित के बेसिक पेपर के साथ समाप्त होगी। अधिकांश पेपरों की परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। वहीं, सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा एंटरप्रेन्योरशिप के पेपर से शुरू होगी और साइकोलॉजी के पेपर के साथ खत्म होगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का परीक्षा समय अधिकांश पेपरों के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा।
 

विज्ञापन

CBSE Exam 40 हजार सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन से बचाकर बनाई डेटशीट

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा तिथि पत्र 2023 की घोषणा करते हुए कहा कि आमतौर पर दोनों कक्षाओं में दो प्रमुख विषयों के बीच परीक्षा में पर्याप्त अंतर दिया गया है। सीबीएसई ने कहा कि कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की डेटशीट लगभग 40,000 सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन से बचाकर बनाई गई है ताकि किसी छात्र की दो विषयों की परीक्षा एक ही तिथि पर न हो। केंद्रीय बोर्ड ने आगे कहा कि 12वीं की डेट शीट तैयार करते समय जेईई मेन, नीट ओर सीयूईटी यूजी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों से टकराव नहीं होने का ध्यान रखा गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed