फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 2021 Board Exam: Class 10, 12 exams date sheet and revised syllabus, Cbse latest updates in hindi, cbse.nic.in

CBSE Board Exam 2021: 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जल्द होगी जारी, पढ़ें पूरी खबर

Thu, 19 Nov 2020 11:37 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 19 Nov 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
CBSE 2021 Board Exam: Class 10, 12 exams date sheet and revised syllabus, Cbse latest updates in hindi, cbse.nic.in

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र और गुजरात ने अपनी बोर्ड परीक्षाएं टालने का फैसला किया है। अब अभिभावक और छात्रों को सीबीएसई बोर्ड की तारीखों का इंतजार है। जल्द ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) नई तारीखों का ऐलान कर सकता है, जो तय तारीखों से लेट हो सकती हैं। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि सीबीएसई 2021 बोर्ड परीक्षा में देरी नहीं करेगा और परीक्षा फरवरी 2021 के मध्य या मार्च 2021 के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है।

विज्ञापन


विशेष रूप से, CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं हर साल मार्च के महीने में और जनवरी या फरवरी में प्रक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करता है। लेकिन इस साल कोरोना के चलते देश भर में लॉकडाउन के कारण बीते आठ माह से स्कूल कॉलेज बंद है। बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस जारी हैं। कुछ समय पहले CBSE ने संकेत दिया था कि बोर्ड परीक्षाएं 45 से 60 दिनों के लिए टाली जा सकती हैं। माना जा रहा है कि दो प्रमुख केंद्रीय बोर्ड CBSE और CISCE जल्द ही परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


हालांकि इस साल कोरोना संकट के चलते परीक्षाओं का प्रारूप काफी बदल सकता है। एग्जाम सेंटर्स पर परीक्षा को लेकर बोर्ड अपनी एडवाइजरी जारी करेगा। यहां छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही परीक्षाओं का आयोजन होगा। सीबीएसई की घोषणा के बाद संभव है कि अन्य राज्य भी अपने यहां परीक्षाएं आगे के लिए टाल दें। CBSE की आधिकारिक घोषणा के बाद वे भी अपने यहां स्टेट बोर्ड की परीक्षाएं टालने की घोषणा कर सकते हैं। इस साल 70 फीसदी सिलेबस के अनुसार ही परीक्षा के पेपर तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढें : क्या होती है पराली? कैसे खराब करती है ये हवा की गुणवत्ता, जानिए इसके समाधान और अन्य उपयोग

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed