फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 12th Result 2024: When will compartment exam be held, know from which date registrations will start

CBSE 12th Compartment Exam 2024: कब होगी सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा, यहां पढ़ें

Mon, 13 May 2024 01:22 PM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Mon, 13 May 2024 01:22 PM IST
सार

CBSE 12th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। कैसे चेक करेंगे कंपार्टमेंट परीक्षा का टाइमटेबल, यहां पढ़ें।

विज्ञापन
CBSE 12th Result 2024: When will compartment exam be held, know from which date registrations will start
CBSE 12th Result 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

 
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं। 

इस साल भी लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। इस  वर्ष लड़कों के मुकाबले 6.4 फीसदी लड़कियां अधिक पास हुई हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52% और लड़कों का पास प्रतिशत 85.12% रहा है।

विज्ञापन


क्षेत्र के अनुसार अगर परिणाम की बात करें तो त्रिवंद्रम शहन 99.91% के साथ सबसे आगे रहा है। वहीं इसके बाद विजयवाडा 99.04% के साथ और चेन्नई 98.47% के साथ टॉप 3 क्षेत्र रहे हैं। वहीं अगर दिल्ली के प्रर्दशन की बात करें तो दिल्ली ईस्ट में 94.51% और दिल्ली वेस्ट का पास प्रतिशत 95.64% रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। कोई छात्र अगर एक या दो विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक हासिल करता है तो इसे उसकी कंपार्टमेंट माना जाएगा। ऐसे में छात्र को बोर्ड की सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 में शामिल हो सकते हैं।

इस वर्ष 122170 या 7.54 प्रतिशत छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है। इन उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा में शामिल होना होगा। सीबीएसई कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 जुलाई 2024 में आयोजित होने की संभावना है।


CBSE 12th Result 2024: कैसे चेक करेंगे कंपार्टमेंट परीक्षा का टाइमटेबल 

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • फिर, होमपेज पर 'मुख्य वेबसाइट' विकल्प पर क्लिक करें। 
  • 'नवीनतम @ सीबीएसई' अनुभाग पर जाएं और 'सीबीएसई कंपार्टमेंट टाइम टेबल 2024' लिंक ढूंढें।
  • सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा की डेट शीट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed