CBSE 12th exam 2020: 98 फीसदी विद्यार्थियों ने दी इतिहास की परीक्षा, पेपर को बताया लंबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CBSE 12th History Paper 2020: हिंसा से बुरी तरह से प्रभावित रही उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मंगलवार को 12वीं कक्षा की इतिहास की परीक्षा हुई और इसमें 98.3 फीसदी विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह जानकारी सीबीएसई ने दी है। सीबीएसई के इतिहास का पेपर देश और विदेश में निर्धारिक केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में स्थिति केंद्रों में रिकॉर्ड तोड़ विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। सीबीएसई का कहना है कि जो विद्यार्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं वो ज्यादातर प्राइवेट स्ट्रीस से हैं।
इसे भी पढ़ें- कोरोना से बचाव के लिए नोएडा के एक स्कूल में परीक्षा रद्द, दूसरा 6 दिन के लिए बंद
12वीं कक्षा के इतिहास के पेपर को विद्यार्थियों ने लंबा और चुनौतीपूर्ण बताया। कई विद्यार्थियों का कहना है कि इतिहास का पेपर काफी लंबा था। हालांकि विद्यार्थियों का यह भी कहना है कि सीबीएसई का इतिहास का पेपर सिलेबस से ही आया था। इस पेपर के ए पार्ट में 20 प्रश्न, बी पार्टी में चार प्रश्न और सी पार्टी में तीन प्रश्न थे। पार्ट डी में तीन प्रश्न और ई में एक ही प्रश्न था।
आपको बता दें कि सीबीएसई के 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हुई है। इसी दिन दिल्ली में हिंसा का आगाज भी हुआ था। इस हिंसा की वजह से 12वीं कक्षा का इतिहास का पेपर पोस्टपोंड कर दिया गया था और आज के लिए शेड्यूल हुआ था। शिक्षकों का भी कहना है कि 80 नंबर का सीबीएसई का पेपर 12वीं की इतिहास की किताब से ही आया था।
कमेंट
कमेंट X