{"_id":"60cae9778ebc3e32ba1733a1","slug":"cbse-12th-evaluation-criteria-out-result-to-be-based-on-class-10-11-finals-12th-pre-boards","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वीं का मूल्यांकन क्राइटेरिया: यहां समझिए कैसे बनेगा रिजल्ट? क्या है फार्मूला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीबीएसई 12वीं का मूल्यांकन क्राइटेरिया: यहां समझिए कैसे बनेगा रिजल्ट? क्या है फार्मूला
Thu, 17 Jun 2021 12:13 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:13 PM IST
सार
- सीबीएसई की तरफ से बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किस आधार पर बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट तैयार करेगा इसकी जानकारी मिल गई है। सीबीएसई की तरफ से बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड की जानकारी दे दी गई है। बोर्ड ने गुरुवार को बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का असिसमेंट सिस्टम सुप्रीम कोर्ट को सौंप दिया है और यह जानकारी दी है कि 12वीं का रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी होगा।
विज्ञापन
बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के मूल्यांकन के आधार पर बनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पैनल ने 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन मानदंड की सिफारिश के लिए 30:30: 40 फॉर्मूला बनाया है। यानी कि बारहवीं कक्षा का रिजल्ट बनाने में 10वीं और 11वीं के फाइनल रिजल्ट को 30-30 प्रतिशत वेटेज मिलेगी और 12वीं के प्री बोर्ड एग्जाम को 40 प्रतिशत वेटेज दी जाएगी।
विज्ञापन
यहां समझिए 30:30:40 का फार्मूला
दरअसल, इस साल बोर्ड परीक्षा के रद्द होने के कारण बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 10वीं, 11वीं और 12वीं के प्री बोर्ड में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर बनाया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने 30:30:40 का फार्मूला तय किया है। इस फार्मूले के मुताबिक, बारहवीं कक्षा के रिजल्ट तैयार होने में 30 फीसदी वेटेज विद्यार्थी द्वारा दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों का होगा और 30 फीसदी वेटेज 11वीं कक्षा में प्राप्त अंकों का होगा जबकि, सबसे ज्यादा 40 फीसदी वेटेज बारहवीं कक्षा के प्री बोर्ड में विद्यार्थी द्वारा प्राप्त अंकों का होगा। इस तरह से बारहवीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
| कक्षा | मूल्यांकन घटक | प्रतिशत |
| बारहवीं कक्षा | यूनिट टेस्ट/मिड-टर्म परीक्षा/प्री-बोर्ड एग्जाम | 40% |
| ग्यारहवीं कक्षा | फाइनल एग्जाम के अंकों के आधार पर | 30% |
| दसवीं कक्षा | 5 विषयों में से 3 बेस्ट विषयों के अंक | 30% |
कमेंट
कमेंट X