फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 12th Class Result 2020 News in Hindi: More than 1.5 lakh students secured 90 percent marks, Trivandrum is the best performing district

CBSE 12th Result 2020: 1.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने प्राप्त किए 90 प्रतिशत अंक, त्रिवेंद्रम सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला

Mon, 13 Jul 2020 03:39 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 13 Jul 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
CBSE 12th Class Result 2020 News in Hindi: More than 1.5 lakh students secured 90 percent marks, Trivandrum is the best performing district
CBSE 12 वीं का रिजल्ट 2020 - फोटो : अमर उजाला

Central Board of Secondary Education 12th Class Result 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। आज यानी 13 जुलाई, 2020 को बोर्ड ने परिणाम घोषित कर दिए। इस वर्ष कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से परिणाम जारी करने में देरी हुई है। परंतु इस वर्ष का परिणाम पिछले साल की तुलना में अच्छा रहा है।

विज्ञापन


जहां 2019 में 83.40 प्रतिशत छात्र पास हुए थे वहीं इस साल 88.78 फीसदी विद्यार्थीयों ने सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष पास होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत ज्यादा रहा वहीं 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। सीबीएसई के 12वीं के 1,57,934 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए है। वहीं 38,686 छात्रों नें 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


12 लाख से अधिक छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के लिए के लिए पंजीकरण किया था।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुल छात्रों में से 13.24 प्रतिशत ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं और 3.24 प्रतिशत छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

वहीं  त्रिवेंद्रम में सबसे अधिकतम छात्र (97.67 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए, उसके बाद बेंगलुरु में 97.05 प्रतिशत और चेन्नई 96.17 प्रतिशत छात्र सफल हुए। दिल्ली में 94.39 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। 2019 में भी सबसे अधिक छात्र त्रिवेंद्रम में ही पास हुए थे। 2019 में त्रिवेंद्रम में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 98.20 था।


ये भी पढे़ें : CBSE 12th Result 2020: 12वीं के छात्र ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं DigiLocker से अपनी मार्कशीट  

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed