सीबीएसई 12वीं बोर्ड: संभावित तारीखों का हो एलान, राज्य शिक्षा मंत्री ने परीक्षा कराने के पक्ष में दिया बयान
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जानी चाहिए क्योंकि यह छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही परीक्षाओं के नतीजे विद्यार्थी के जीवन में लंबे समय तक प्रासंगिक रहते हैं। - विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री, बिहर
विस्तार
कोरोना महामारी की वजह से देशभर में बोर्ड व परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। वहीं रविवार को आयोजित बैठक में कई राज्य बोर्ड परीक्षाएं कराने पर सहमति जताई है। मंगलवार को बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी परीक्षाएं आयोजित कराने के पक्ष में बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जानी चाहिए क्योंकि यह छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही परीक्षाओं के नतीजे विद्यार्थी के जीवन में लंबे समय तक प्रासंगिक रहते हैं। हालांकि मौजूदा हालात में ऐसा नहीं हो सकता। लेकिन एक संभावित तारीखों की घोषणा की जानी चाहिए।
CBSE board examinations should be conducted as it plays a vital role in students’ life. However, this can’t happen amid the current situation. But a tentative date should be announced. There is also an option of online examination: Bihar Education Minister Vijay Kumar Chaudhary pic.twitter.com/k72eOhpfCv
— ANI (@ANI) May 25, 2021विज्ञापन
असमंजस की स्थिति की वजह से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं छात्र
उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के मामलों में गिरावट आने के बाद परीक्षाओं को आयोजन किया जा सकता है। विशेषज्ञों की राय लेने के बाद परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर देना चाहिए। ताकि विद्यार्थियों को तैयारी का समय मिल सके। असमंजस की स्थिति होने की वजह से विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं।
बोर्ड परीक्षा के संबंध में दिए यह सुझाव
राज्य शिक्षा मंत्री का कहना है कि बिहार बोर्ड ने विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र में दिए जाने वाले विकल्पों की संख्या बढ़ा दी थी। पूरे सिलेबस से सवाल पूछे गए थे, किंतु उत्तर केवल आधे प्रश्नों का ही देने के निर्देश दिए गए थे। ऑनलाइन परीक्षा का भी विकल्प है। बिहार बोर्ड की इसी सतर्कता और मुस्तैदी के कारण राज्य में समय पर परीक्षाओं का आयोजन किया जा सका। सीबीएसई ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने के विकल्प पर भी विचार कर सकती है।
कमेंट
कमेंट X