फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WBCHSE 12th Exam 2026: 7.18 Lakh Students to Appear, Exams Till October 14

डब्ल्यूबीसीएचएसई: पश्चिम बंगाल 12वीं की परीक्षा में 7.18 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 14 अक्तूबर तक चलेंगे एग्जाम

Sun, 20 Sep 2026 10:34 AM IST
शाहीन परवीन पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 20 Sep 2026 10:34 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 21 सितंबर से शुरू होंगी। इस वर्ष 7.18 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि परीक्षाएं 14 अक्तूबर तक चलेंगी।

विज्ञापन
WBCHSE 12th Exam 2026: 7.18 Lakh Students to Appear, Exams Till October 14
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Magnific

विस्तार

पश्चिम बंगाल में 21 सितंबर से 14 अक्तूबर 2026 तक हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) के अनुसार, इस वर्ष परीक्षा के लिए 7,18,620 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 3,15,731 पुरुष और 4,02,889 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

विज्ञापन


परीक्षाएं राज्यभर के 825 केंद्रों पर आयोजित होंगी, जिनके तहत 2,105 परीक्षा स्थल बनाए गए हैं। परिषद ने बताया कि इनमें से 99 परीक्षा स्थलों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

परीक्षा का समय और पहले दिन के विषय

आम तौर पर रेगुलर परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होंगी, जबकि संगीत और विज़ुअल आर्ट्स की परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक और वोकेशनल विषयों की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


21 सितंबर को होने वाली पहली परीक्षा के संशोधित शेड्यूल में बंगाली, अंग्रेजी, हिंदी, नेपाली, उर्दू, संथाली, ओडिया और अन्य भाषाएं शामिल हैं। इसके अलावा, इकोनॉमिक्स, एंथ्रोपोलॉजी, एप्लाइड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फिजिक्स, न्यूट्रिशन, एजुकेशन, अकाउंटेंसी, कंप्यूटर साइंस, स्टैटिस्टिक्स, साइकोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, केमिस्ट्री, जियोग्राफी, मैथमेटिक्स और बिनेस स्टडी जैसे विषयों की परीक्षाएं भी होंगी।

14 अक्तूबर को होगी आखिरी परीक्षा, सीसीटीवी से निगरानी

13 अक्तूबर को वोकेशनल विषयों की परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी - सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक। आखिरी परीक्षा, जिसमें बायोलॉजिकल साइंस, पॉलिटिकल साइंस और कॉस्टिंग एंड टैक्सेशन शामिल हैं, 14 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

WBCHSE के अध्यक्ष मोसिउर रहमान सरदार ने बताया कि हर परीक्षा कक्ष में 20:1 के अनुपात में दो इनविजिलेटर (निरीक्षक) तैनात किए जाएंगे, जबकि परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट और वेन्यू सुपरवाइजर के कमरों में CCTV से निगरानी रखी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed