{"_id":"610502e18ebc3e5852264421","slug":"cbse-10th-result-2021-know-expected-date-of-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE 10th Result 2021: क्या आज जारी होगा 10वीं का रिजल्ट? लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़िए","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE 10th Result 2021: क्या आज जारी होगा 10वीं का रिजल्ट? लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़िए
Sat, 31 Jul 2021 02:07 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:07 PM IST
सार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अभी तक दसवीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी है। बोर्ड बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है और अब छात्रों को दसवीं के रिजल्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
CBSE 10th Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अभी तक दसवीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी है। बोर्ड बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है और अब छात्रों को दसवीं के रिजल्ट का इंतजार है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बोर्ड आज यानी कि शनिवार को दसवीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, कई अन्य दूसरी रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से 2 अगस्त को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-UBSE UK Board Result 2021 : 10वीं में लड़के तो 12वीं में लड़कियां रहीं आगे, पिछले साल छात्राओं ने मारी थी बाजी
विज्ञापन
बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर दसवीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस साल बोर्ड दसवीं कक्षा के लिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण बोर्ड ने इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए तैयार किया है। जो विद्यार्थी बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, वे फिर से परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-UBSE UK Board Result 2021 Live: ठप पड़ी है आधिकारिक वेबसाइट, ऐसे देखें परिणाम
विद्यार्थी उमंग एप और एसएमएस के जरिए भी अपना दसवीं कक्षा का रिजल्ट देख सकेंगे। विद्यार्थियों को सबसे पहले अपना उमंग एप डाउनलोड करना होगा। छात्र गूगल प्ले स्टोर से उमंग एप डाउनलोड करें। इसके बाद वहां उपलब्ध ऑप्शन में सीबीएसई सिलेक्ट करें और उसके बाद अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें। जैसे ही आप अपनी डिटेल डालेंगे आपका दसवीं का रिजल्ट खुल जाएगा। विद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी अपना दसवीं का रिजल्ट मंगा सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को CBSE10 < ROLLNUMBER > < ADMITCARDID > दर्ज करके 7738299899 नंबर पर सेंड करना होगा। इस तरह उनको अपना रिजल्ट पता चल जाएगा।
कमेंट
कमेंट X