फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 10th Board Exam result 2021: Know the latest update when will board declare result

सीबीएसई 10वीं बोर्ड: आज जारी नहीं होगा परिणाम, बोर्ड अधिकारी ने दी जानकारी, पढ़िए पूरी खबर

Tue, 20 Jul 2021 12:15 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 20 Jul 2021 12:15 PM IST
सार

बोर्ड अभी भी स्कूलों के साथ कोऑर्डिनेशन कर रहा था। निष्पक्ष और पूर्ण परिणाम सुनिश्चित करने के लिए अभी भी सावधानीपूर्वक डेटा संकलित किया जा रहा है।

विज्ञापन
CBSE 10th Board Exam result 2021: Know the latest update when will board declare result
CBSE - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 20 जुलाई को कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित नहीं करेगा। इस बात की पुष्टि बोर्ड के अधिकारी द्वारा की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज ने कहा कि बोर्ड अभी भी स्कूलों के साथ कोऑर्डिनेशन कर रहा था। निष्पक्ष और पूर्ण परिणाम सुनिश्चित करने के लिए अभी भी सावधानीपूर्वक डेटा संकलित किया जा रहा है।

विज्ञापन

अभी भी चल रहा है डेटा संकलित करने का काम
परीक्षा नियंत्रक कहते हैं कि अटकलों के विपरीत, सीबीएसई 20 जुलाई (मंगलवार) को कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित नहीं करने जा रहा है। बोर्ड, स्कूलों के साथ, डेटा संकलित करने के लिए दिन-रात काम कर रहा है, और ऐसे परिणाम जारी कर रहा है जो निष्पक्ष, पूर्ण और बिना किसी विचलन के हैं। जैसे ही नियत प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, हम परिणाम घोषित कर देंगे।"

विज्ञापन

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे अपना परिणाम

परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइटों - cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे। वहीं मार्कशीट डिजिलॉकर वेबसाइट और ऐप के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें - सीबीएसई: डिजिलॉकर के जरिए विद्यार्थी देख सकेंगे अपना परिणाम, बोर्ड ने दी जानकारी, ऐसे बनाएं अकाउंट

ऐसे तैयार होगा कक्षा दसवीं का परिणाम

बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा रद्द करने की वजह से मूल्यांकन नीति के आधार पर अंक प्रदान किए जाएंगे। कक्षा 10वीं के छात्रों के परिणाम आंतरिक मूल्यांकन, पीरियोडिक टेस्ट, अर्ध-वार्षिक या मध्यावधि परीक्षा और प्री-बोर्ड के आधार पर तैयार होंगे।

यह भी पढ़ें - CBSE 10th Board : जल्द जारी होगा 10वीं कक्षा का परिणाम, बिना रोल नंबर ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट

विज्ञापन

कक्षा बारहवीं का यह है लेटेस्ट अपडेट

कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए, बोर्ड ने पिछले सप्ताह इससे संबद्ध स्कूलों को समयबद्ध तरीके से अंक तालिका और मॉडरेशन को पूरा करने का निर्देश दिया था ताकि परिणाम 31 जुलाई तक घोषित किया जा सके। परिणामों को अंतिम रूप देने और मॉडरेशन के लिए पोर्टल सोमवार यानी 16 जुलाई से 22 जुलाई तक खुल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed